scriptचाकू से आंते निकाल कर श्रमिक से पन्द्रह सौ रुपए लूटे | robbed rs 1500 from worker by taking out the intestines with a knife | Patrika News

चाकू से आंते निकाल कर श्रमिक से पन्द्रह सौ रुपए लूटे

locationसूरतPublished: Oct 19, 2021 09:48:53 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– पांडेसरा इलाके में हुई घटना
#नाइट ड्यूटी पर गए होमगार्ड जवान के घर से पौने दो लाख जेवर चोरी- सचिन जीआइडीसी इलाके में हुई घटना, ताला तोड़ कर घुसे चोर
 

भेस्तान में दो जनों ने पकड़ा और दो ने किए चाकू से वार

भेस्तान में दो जनों ने पकड़ा और दो ने किए चाकू से वार

सूरत. लिम्बायत के बाद पांडेसरा इलाके में भी लूट की घटना सामने आई है। बीती रात तीन बदमाशों ने पन्द्रह सौ रुपए लूटने के लिए एक श्रमिक पर चाकू से हमला कर उसकी आंते बाहर निकाल ली और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संंबध में पांडेसरा पुलिस ने लूट व हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पांडेसरा मुक्तिनगर निवासी पीडि़त गोविंद पुत्र शिवपाल यादव (22) सोमवार रात करीब नौ बजे कारखाने नाइट शिफ्ट के लिए कारखाने जा रहा था। उस दौरान पांडेसरा जीआइडीसी में चारभुजा वे ब्रिज के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोका। दो जनों ने उसे पकड़ लिया। एक ने चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिए। फिर उन्होनें उसकी जेबसे पन्द्रह सौ रुपए निकाल लिए और लहुलूहान हालत में उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए।
बाद में लोगों ने गोविंद को अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना के संंबंध में गोविंद के पिता शिव बालक यादव ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी के जरिए लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है। यहां उल्लेखनीय है पहले भी पांडेसरा और लिम्बायत में श्रमिकों को लूटने की घटनाएं सामने आ चुकी है।
—————————————


नाइट ड्यूटी पर गए होमगार्ड जवान के घर से पौने दो लाख जेवर चोरी
– सचिन जीआइडीसी इलाके में हुई घटना, ताला तोड़ कर घुसे चोर


सूरत, सचिन जीआइडीसी इलाके में रहने वाले एक होमगार्ड के बंद घर का ताला तोड़ कर चोर नकदी समेत पौने दो लाख रुपए के जेवर चुरा कर फरार हो गए। घटना के संंबंध में पीडि़त की शिकायत पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चोरी तलंगपोर रोड शिवनगर सोसायटी निवासी नागेन्द्र पुत्र दिनेश पांडेय के घर में हुई। नागेन्द्र की पत्नी पीहर गई हुई थी।
रविवार शाम को नागेन्द्र पर अपने घर पर ताला लगा कर नाइट ड्यूटी पर गया था। सोमवार सुबह ड्यूटी से लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर की अलमारियां खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों में रखे सोने व चांदी के जेवर व 35 हजार रुपए नकद मिलाकर पौने दो लाख रुपए का सामान चुरा कर ले गए। नागेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने की कवायद शुरू की है।
——————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो