सूरत

तेज हवा से करीब 30 मकानों की छतें उड़ी

बिजली के खंभे टूटने से पूरे गांव में बिजली गुल हो जाने से अंधेरा छा गया

सूरतOct 31, 2019 / 09:30 pm

Sanjeev Kumar Singh

तेज हवा से करीब 30 मकानों की छतें उड़ी

बारडोली.
जिले की ओलपाड तहसील के भादोल गांव में मंगलवार शाम बारिश के साथ आए चक्रवात के कारण 30 से अधिक मकानों की छत उड़ गई। बारिश के कारण पशुओं का चारा और घरेलू सामान भीग जाने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

भाई दूज की शाम भादोल गांववासियों के लिए विनाशकारी साबित हुई। शाम को अचानक मौसम में बदलाव के बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। चक्रवात के कारण कोई कुछ समझे इससे पहले गांव के करीब 30 घरों की छत के पतरे उड़ गए। जगह जगह बिजली के खंभे टूटने से पूरे गांव में बिजली गुल हो जाने से अंधेरा छा गया।
छत उड़ जाने से घर का सामान और पशुओं का चारा भी भीग जाने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। जानकारी मिलते ही आसपास गांव के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए जिसे ग्रामीणों ने हटाकर रास्ता खुलवाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.