scriptतिरंगे को देंगे सलामी, नहीं होगी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम | Salute to the tiranga, there will be no parade and cultural programs | Patrika News

तिरंगे को देंगे सलामी, नहीं होगी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम

locationसूरतPublished: Jan 27, 2022 10:25:31 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

 
 
– पुलिस परेड़ ग्राउन्ड में होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
– सूरत के तीन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक
 

तिरंगे को देंगे सलामी, नहीं होगी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम

तिरंगे को देंगे सलामी, नहीं होगी परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सूरत. जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बुधवार को कोविड गाइड लाइन के तहत अठवालाइन्स स्थित पुलिस परेड ग्राउन्ड में होगा। सुबह नौ बजे वित्त व उर्जा राज्यमंत्री कनु देसाई ध्वजारोहण कर देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलामी देंगे।
इस मौके पर शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर समेत महकमे के आलाधिकारी व जिला कलेक्टर आयुष ओक समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहेंगे। पुलिस को मुख्यालय के निरीक्षक एमएम राठौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सिर्फ सलामी होगी। परेड समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
पुलिस जवान तिंरगे को सलामी देंगे। कोरोना संक्रमण के दौरान काम करने वाले विभिन्न एनजीओ को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए पुलिसकर्मियों का अभिवादन होगा। उसके बाद कोरोना बूस्टर डोज व वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा।
पिछले कुछ समय से पुलिस जवान परेड की तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन बाद में परेड समेत अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। वहीं, शहर की विभिन्न सरकारी इमारतों व थानों पर तिरंगी रोशनी कर उन्हें सजाया गया।
———
सूरत के तीन पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

सूरत. गणतंत्र दिवस पर सूरत के तीन समेत गुजरात के कुल 19 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इनमें सूरत के उप पुलिस अधीक्षक डीजे चावड़ा, सहायक पुलिस उप निरीक्षक पीबी पटेल व वीबी डोडिया शामिल है। इन्हें उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
——————–
गणतंत्र दिन की तैयारी

सूरत शहर में गणतंत्र दिवस की लेकर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हे लोगो में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हे शहर जगह जगहों पर सड़क किनारे लरियो पर सजी तिरंगा की दुकानों पर लोग तिरंगा देखते नज़र आये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो