scriptCAA के समर्थन में संबित पात्रा ने सिलवासा में संभाला मोर्चा | Sambit Patra took over in Silvassa in support of CAA | Patrika News

CAA के समर्थन में संबित पात्रा ने सिलवासा में संभाला मोर्चा

locationसूरतPublished: Jan 17, 2020 09:36:43 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सीएए-एनआरसी विवादकहा-2014 तक भारत में प्रवेश वाले नागरिकता पाने के पात्रविपक्ष और मुस्लिम संगठन कर रहे सीएए एवं एनआरसी का जमकर विरोध
CAA-NRC ControversyWhere-eligible to get citizenship entering India by 2014Opposition and Muslim organizations are strongly opposing CAA and NRC

CAA के समर्थन में संबित पात्रा ने सिलवासा में संभाला मोर्चा

sambit patra on CAA

सिलवासा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट की मदद से अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के हिन्दू, इसाई, सिख, पारसी, जैन व बौद्ध धर्म के वे लोग जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था, वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। पात्रा सिलवासा स्थित न्यू सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार शाम आयोजित सभा में पात्रा के अलावा सहसंगठन मंत्री वी सतीश, प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी, दमण सांसद लालूभाई पटेल एवं दानह,दमण-दीव के वरिष्ठ पार्टी नेता उपस्थित थे।
स्टालिन, कनिमोझी ने ‘कोलम’ के जरिए किया CAA का विरोध

देश में लागू हो चुका है CAA, नागरिकता कानून पर अब संघ करने जा रहा है इतना बड़ा काम

https://twitter.com/sohitmishra99/status/1218190330559893505?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/MyHomeIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
CAA के समर्थन में संबित पात्रा ने सिलवासा में संभाला मोर्चा
संबित पात्रा के साथ स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे
देशभर में सीएए एवं एनआरसी को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मोदी सरकार और उसके समर्थक जहां इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत कर रहे हैं, वहीं विपक्ष, मुस्लिम संगठन और कई एजुकेशन कैम्पस में इसका विरोध किया जा रहा है। पात्रा ने कहा कि इस एक्ट की मदद से पाक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन एवं बौद्ध धर्म के जिन लोगों ने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया, वे सभी भारतीय नागरिकता के पात्र होंगे। नागरिकता संशोधन कानून 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली सभी 59 याचिकाओं पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने नागरिकता कानून पर स्टे लगाने से साफ तौर पर मना कर दिया है। संबित पात्रा के साथ स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे। उनके सिलवासा पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज संभव
दोनों संघ प्रदेशों के विलय से भारतीय जनता पार्टी का दादरा नगर हवेली, दमण और दीव में एक पार्टी अध्यक्ष होगा, जिसकी संबिता पात्रा शनिवार को घोषणा कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो