scriptरंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ सांकरी मंदिर | Sankari temple flowing through a colorful illumination | Patrika News

रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ सांकरी मंदिर

locationसूरतPublished: Nov 05, 2018 09:12:48 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

अन्नकूट महोत्सव 8 को, तैयारियां जोरों पर

surat photo

रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ सांकरी मंदिर

बारडोली.

तहसील के सांकरी गांव में स्वामी नारायण मंदिर में बुघवार को दीपोत्सव तथा गुरुवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर भक्तों की ओर से जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। दीपोत्सव से पूर्व सांकरी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से साज-सज्जा की गई है।

तहसील के सांकरी मंदिर में दीपोत्सव तथा अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों में करीब ४०० से ज्यादा हरिभक्त पिछले २० दिनों से जुटे हुए हैं। स्वामी नारायण मंदिर में नूतन वर्ष पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में 1200 से अधिक बंगाली, पंजाबी, मद्रासी, गुजराती, काठीयावाड़ी और मैक्सिकन व्यंजन अर्पित किया जाएगा। मंदिर में दर्शन के लिए पूरे दक्षिण गुजरात से आने वाले हजारों हरिभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर मंडल की ओर से पुख्ता व्यवस्था व्यवस्था की गई है।
बुधवार शाम 4.30 से 6.00 बजे चौपड़ा पूजन और महापूजन का आयोजन किया गया है। संस्था के संत डॉ. विवेकसागर स्वामी के सान्निध्य में गुरुवार सुबह 10 बजे महाआरती के बाद अन्नकूट दर्शन शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे सत्संग सभा होगी जिसमे डॉ. विवेक सागर और अन्य संत हरिभक्तों को मार्गदर्शन देंगे। दीपावली के अवसर पर स्वामी नारायण मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो लोगों के बीच आकषर्ण का केन्द्र बना हुआ है।

फूड फेस्टिवल का आयोजन

भरुच. राजपीपला के वाइब्रेंटस स्कूल में सोमवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बालक-बालिकाओं ने गैस और चूल्हा का उपयोग किए बिना ही ४० से ज्यादा व्यंजन बनाया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी फूड फेस्टिवल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का आयोजन सीधेश्वर स्वामी के नेतृत्व में कैंपस डायरेक्टर अमित पटेल, प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा सहित स्टाफ ने किया था। विजेता स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
स्कूल में मनाया दीपावली पर्व

भरुच. अंकलेश्वर शहर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में सोमवार को धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालू भाई पंचाल ने की। बालू भाई पंचाल ने स्कूली बच्चों को दीपोत्सव का त्यौहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो