scriptआयुर्वेद अपनाने पर जोर | Ayurveda focuses on adoption | Patrika News

आयुर्वेद अपनाने पर जोर

locationजयपुरPublished: Nov 07, 2015 06:49:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

गांव मोठसरा के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में शनिवार को भगवान धनवन्तरी पर्व
पर आरोग्य सप्ताह आयोजन के क्रम में स्वास्थ्य गोष्ठी हुई।

गांव मोठसरा के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में शनिवार को भगवान धनवन्तरी पर्व पर आरोग्य सप्ताह आयोजन के क्रम में स्वास्थ्य गोष्ठी हुई। गोष्ठी में औषधालय प्रभारी डॉ. रविशंकर खत्री ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय एवं आयुर्वेद अनुसार दिनचर्या व ऋतुचर्या की जानकारी दी। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की। उन्होंने स्वच्छता एवं आयुर्वेद अपनाने पर बल दिया। गोष्ठी के बाद आरोग्य रैली निकाली गई। रैली को प्रभारी चिकित्सक, सरंपच व रणसिंह मोठसरा, सरजीत कम्पाऊडर व मानसिह ने रवाना किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो