आवासीय विस्तारों में हलचल
वापी ओवरब्रिज के कारण गीतानगर और टांकी फलिया जैसे आंतरिक मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके तहत कई जगह नौ और कुछ जगह 12 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की टीम ने भी गत दिनों इलाके का निरीक्षण किया था। इसके बाद से लोगों में हड़कंप है। लोगों के अनुसार रोड चौड़ा होने से उनके घर का काफी हिस्सा चला जाएगा। रविवार को गीतानगर में स्थानीय पार्षद खंडू पटेल और पीरु मकरानी ने पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और लोगों से इस संबंध में चर्चा की। लोगों ने रोड चौड़ा करने का विरोध किया।