सूरत

स्वर्णिम भारत अभियान : ली शपथ विद्यार्थियों के योगदान से ही देश बनेगा सुन्दर

– एस.डी.जैन स्कूल में एक साथ दो हजार विद्यार्थियों ने ली शपथ, अभिभावकों को जागरूक करने का किया वादा

सूरतFeb 19, 2020 / 07:20 pm

Divyesh Kumar Sondarva

स्वर्णिम भारत अभियान : ली शपथ विद्यार्थियों के योगदान से ही देश बनेगा सुन्दर

सूरत.
राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के अंतर्गत वेसू स्थित एस.डी.जैन स्कूल में शनिवार को एक साथ दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने शहर और देश को सुन्दर बनाने की शपथ ली। साथ ही अभिभावकों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का वादा किया। स्कूल मैदान में आयोजित शपथ अभियान में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि उनके ही योगदान से शहर और देश सुन्दर बन सकता है।
वेसु स्थित एस.डी.जैन स्कूल में शनिवार को राजस्थान पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के अंतर्गत एक साथ दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य टी.बालन, उप प्राचार्य मिलिंद फड़के, शिक्षक गण, कर्मचारी गण और विद्यार्थी एक साथ स्कूल मैदान में एकत्रित हुए। स्कूल के उप प्राचार्य मिलिंद फड़के ने विद्यार्थियों को साल के 70 घंटे और दिन के 11.5 मिनट स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ दिलवाई।
विद्यार्थियों ने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन करने की भी शपथ ली। इसके बाद स्कूल प्राचार्य टी.बालन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके योगदान से ही शहर और देश सुन्दर बन सकता है। सभी को स्वच्छता के लिए योगदान देने की गुजारिश की।
राजस्थान पत्रिका का अभियान सराहनीय
राजस्थान पत्रिका ने शहर और देश को सुन्दर बनाने के लिए जो स्वर्णिम अभियान शुरू किया हो वो सराहनीय है। इससे अभियान से शहर और देश जरूर सुन्दर होगा।
– कैलाश जैन, संचालक
– विद्यार्थी बनाएंगे देश सुन्दर
देश के 25 प्रतिशत बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इन 25 प्रतिशत बच्चों तक स्वच्छता संदेश पहुंचा तो सभी अभिभावकों तक संदेश पहुंच जाएगा। बच्चों के माध्यम से ही देश सुन्दर बनेगा।
– टी.बालन, प्राचार्य
– स्वच्छता ही है सुन्दरता
अब से बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छता के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। स्वच्छता ही सुन्दरता है। इससे बच्चे स्कूल और घर को साफ रखेंगे, तो शहर अपने-आप साफ हो जाएगा।
– मिलिंद फड़के, उप प्राचार्य
रखेंगे सफाई का ध्यान
शपथ लेने के बाद तय किया है कि सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गंदगी को अनदेखा नहीं करुंगी। किसी ओर को भी नहीं करने दूंगी।

स्नेहा संतरा, छात्रा

गंदगी ही नहीं होने दूंगी
स्वच्छता का पूरा ध्यान रखुंगी, थोड़ी सी भी गंदगी नहीं होने दूंगी। मम्मी-पापा को भी स्वच्छता की इस शपथ से अवगत कराउंगी।
– अरकिषा चोग, छात्रा
स्वच्छता में दूंगा योगदान
शहर व देश को सुन्दर बनाने में स्वच्छता का योगदान दूंगा। दोस्तों को भी घर जाकर शपथ के बारे में बताउंगा। खेलते भी गंदगी नहीं फैलाएंगे।
– भव्य शाह, छात्र

देश के प्रति कर्तव्य का रखेंगे ध्यान
देश को आगे बढ़ाने के लिए अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखेंगे। देश को विश्व में आगे लाने के लिए पूरा योगदान देंगे।
मोहित चौधरी, छात्र
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.