scriptसहेलियों से आईलवयु कहने का विरोध करने पर छात्रा से छेड़छाड़ | Schoolgirl tampering with opposing to say hello | Patrika News

सहेलियों से आईलवयु कहने का विरोध करने पर छात्रा से छेड़छाड़

locationसूरतPublished: Jan 20, 2019 11:24:10 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– युवक ने मचाया बवाल, छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज

file

सहेलियों से आईलवयु कहने का विरोध करने पर छात्रा से छेड़छाड़

सूरत.सहेलियों को आईलवयु कहने वाले एक युवक का एक लडक़ी ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर बवाल मचा दिया। कतारगाम पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कतारगाम जागृति कॉम्प्लेक्स निवासी राहुल आहिरवार (21) ने अपने साथियों विक्की, राकेश, दिलीप, महेश व विजय के साथ मिल कर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसके परिजनों से अभद्र व्यवहार कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार शाम छह बजे पीडि़त छात्रा अपने सहेलियों के साथ ट्युशन जा रही थी।
उस दौरान राहुल ने उसकी सहेलियों से आई लव यु कहा छात्रा ने इसका विरोध कर फटकार लगाई तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। वहां मामला शांत होने के बाद रात साढ़े दस बजे राहुल अपने साथियों के साथ पीडि़ता के घर पर पहुंच गया। उसने पीडि़ता व उसके परिजनों को अपशब्द कहे तथा धमकी दी कि पीडि़ता को संभाल कर रखना। अगर मुझे दुबारा कहीं मिली तो मैं देख लूंगा। इस पर पीडि़ता ने कतारगाम पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो