scriptकृषि विकास के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन जरूरी | Scientific guidance required for agricultural development | Patrika News
सूरत

कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन जरूरी

नवसारी में आयोजित कृषि मेले में श्रेष्ठ महिला कृषकों का हुआ सम्मान

सूरतJan 22, 2019 / 08:54 pm

विनीत शर्मा

p

कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन जरूरी

नवसारी. नवसारी कृषि विश्व विद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र और नवसारी किसान शिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृषि मेले में श्रेष्ठ महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन को जरूरी बताया।
मेले में विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में हुए नए संशोधनों व अत्याधुनिक तकनीकों का कृषि, बागायत व पशुपालन में बेहतर उपयोग के तरीकों की जानकारी दी।
मेले में कृषि, बागायत, पशुपालन, सजीव कृषि और मत्स्योद्योग विषयों पर वैज्ञानिकों ने उपयोगी जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों को टिप्स दिए, जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकें।
मेले में मौजूद नवसारी सांसद सीआर पाटिल समेत अन्य अतिथियों ने श्रेष्ठ महिला किसानों को सम्मानित किया। नवसारी सांसद ने किसानों को सहयोग का आश्वासन दिया। मेले में विभिन्न सहकारी मंडलियों ने विभिन्न स्टाल्स लगाए थे।
इस मौके पर नवसारी जिला पंचायत अध्यक्ष अमिता पटेल, कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया, कृषि विवि के उपकुलपति डॉ. सीजे डांगरीया, आत्मा प्रोजेक्ट के सीआर पटेल, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. सीजे टिंबडीया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Home / Surat / कृषि विकास के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो