scriptScorching heat increased water consumption | भीषण गर्मी ने बढ़ा दी पानी की खपत | Patrika News

भीषण गर्मी ने बढ़ा दी पानी की खपत

locationसूरतPublished: May 12, 2023 08:23:04 pm

मई के दस दिनों में ही करीब 50 लाख की आबादी में रोज हो रही 1500 एमएलडी से ज्यादा की आपूर्ति, बीते वर्ष मई महीने की आपूर्ति के मुकाबले रोजाना हो रही करीब सौ एमएलडी ज्यादा खपत

 

भीषण गर्मी ने बढ़ा दी पानी की खपत
सूरत. बीते दो-तीन महीनों से गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने शहर में पानी की खपत बढ़ा दी है। मई महीने के शुरुआती दिनों में ही सूरत महानगर पालिका को रोजाना करीब 15 सौ एमएलडी पानी देना पड़ रहा है। अनुमानित तौर पर यह आपूर्ति करीब 50 लाख की आबादी के लिए की जा रही है। यह आंकड़ा बीते वर्ष मई महीने में हुई जलापूर्ति से करीब सौ एमएलडी ज्यादा है। मनपा प्रशासन के मुताबिक, जून महीने में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जबकि हर साल अवकाश के दिनों में लोगों के घूमने-फिरने जाने के कारण मई-जून महीने में पानी की आपूर्ति घटती रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.