scriptSMC ELECTION 2021 : हत्या कोशिश समेत गंभीर अपराध के मामले लंबित हैं 23 उम्मीदवारों पर | Serious crime cases including murder attempt are pending on 23 candida | Patrika News

SMC ELECTION 2021 : हत्या कोशिश समेत गंभीर अपराध के मामले लंबित हैं 23 उम्मीदवारों पर

locationसूरतPublished: Feb 20, 2021 10:35:48 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– सूरत मनपा चुनाव : उम्मीदवारों पर एक नजर..
– 452 में से 43 उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज है आपराधिक प्रकरण
– चुनाव आयोग में जमा कराए शपथ पत्रों स्वयं उम्मीदवारों ने किया है खुलासा

SMC ELECTION 2021 : हत्या कोशिश समेत गंभीर अपराध के मामले लंबित हैं 23 उम्मीदवारों पर

SMC ELECTION 2021 : हत्या कोशिश समेत गंभीर अपराध के मामले लंबित हैं 23 उम्मीदवारों पर

सूरत. महानगर पालिका चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे विभिन्न दलों के 452 प्रत्याशियों में से 43 के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें से 23 के खिलाफ तो गंभीर और दो के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे अतिगंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 07 भारतीय जनता पार्टी,18 कांग्रेस, 08 आम आदमी पार्टी, 02 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, 02 आरजेसीपी, 01 बसपा व 05 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यह विश्लेषण प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्रों से एसोशिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म संगठन के द्वारा किया गया है। संगठन के कार्यकर्ता कृष्णकांत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल 452 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों की जानकारी जुटाई गई। कुछ शपथ पत्र अस्पष्ट होने के कारण उन्हें शामिल नहीं किया जा सका!

अधिकांश करोड़पति :

प्रत्याशियों द्वारा घोषित संपति के आंकलन में सामने आया है कि कुल 81 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें से सबसे अधिक 50 भाजपा, 13 कांग्रेस, 12 आप, 2 राकांपा में व 4 निर्दलीय हैं। वहीं सभी प्रत्याशियों की कुल संपति का औसत 1.13 करोड़ है। यानी सभी करोड़पति हैं। इनमें भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपति सबसे अधिक 3.08 करोड़ है। जबकि बसपा के उम्मीदवार की सबसे कम 8.20 लाख है।

किसी के पास 89 करोड़ तो किसी के पास एक रुपया भी नहीं, कई कर्जदार भी!!

– अमीर :
सबसे अमीर उम्मीदवारों में 89.32 करोड़ की संपति के साथ भाजपा के धर्मेश सरसिया पहले, 28.27 करोड़ की संपति के साथ भाजपा की अमिता पटेल दूसरे व 25.27 करोड़ की संपति के साथ भाजपा के ही निलेश पटेल तीसरे स्थान पर हैं।
-गरीब :
– वहीं सबसे गरीब उम्मीदवारों में 0 बैलेंस के साथ सीपीएम की रीता राठौड़ पहले, 541 रुपए के बैलेंस के साथ आइएनडी की शेख फातिमा दूसरे व एक हजार रुपए बैलेन्स के साथ आप की ममता पाटिल तीसरे स्थान पर है।

– कर्जदार :
– वहीं भाजपा के बाबू चोडवडिया 2.43 करोड़, कांग्रेस के मनोज परमार ने 1.91 करोड़ व भाजपा के ही राजन पटेल ने 1.42 करोड़ रुपए का उन पर कर्ज बकाया होने का खुलासा किया है।

5 उम्मीदवार है अशिक्षित, तो 15 ने नहीं किया खुलासा :
शैक्षणिक योग्तया के विश्लेषण से पता चला है कि 05 उम्मीदवार अशिक्षत हैं। 15 साक्षर व 302 पांचवीं से बारहवीं तक पढ़े हैं। जबकि 103 स्नातक या उससे अधिक पढ़े लिखे है। 08 डिप्लोमाधारी है तो 15 जनों ने शैक्षणिक योग्यता का खुलासा ही नहीं किया है।
इसके अलावा कुल 452 उम्मीदवारों में से 200 महिलाएं, जो करीब 44 फीसदी है। 12 युवा 21 से 24 वर्ष की उम्र के 359 उम्मीदवार 25 से 50 व 81 उम्मीदवार 51 से 70 वर्ष की उम्र के हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो