-चार दिन में हुई यात्रा पूरी
शिव मित्र मंडल, कांवड़ संघ की ओर से 29 जुलाई को शुरू हुई 32वीं कांवड़ यात्रा चौथे दिन सोमवार सुबह भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ पूरी हुई। संघ ने बताया कि भरुच में नर्मदा का जल कांवड़ में भरकर आठ सौ से ज्यादा कांवडि़ए रविवार रात सूरत पहुंच गए थे। यहां से सुबह सभी कांवडि़ए गोडादरा व उधना स्थित शिवालय पहुंचे और जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किए।
शिव मित्र मंडल, कांवड़ संघ की ओर से 29 जुलाई को शुरू हुई 32वीं कांवड़ यात्रा चौथे दिन सोमवार सुबह भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ पूरी हुई। संघ ने बताया कि भरुच में नर्मदा का जल कांवड़ में भरकर आठ सौ से ज्यादा कांवडि़ए रविवार रात सूरत पहुंच गए थे। यहां से सुबह सभी कांवडि़ए गोडादरा व उधना स्थित शिवालय पहुंचे और जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किए।
-रास्ते में गूंजा हर हर महादेव
श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से चतुर्थ भोलेनाथ कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह आयोजित की गई। इसमें समाज के युवा कांवडि़ए वराछा में तापी नदी के सिद्धकुटीर घाट पहुंचे और वहां से कांवड़ लाकर गोडादरा की शामलाधाम सोसायटी के सोमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किए। इस दौरान मार्ग में भगवान महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
-कांवड़ चढ़ाकर बाबा को मनाया
श्रावण मास के उपलक्ष में श्रीमेहंदीपुर बालाजी मंदिर धाम, कांवड़ संघ की ओर से रविवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत तापी नदी के नानपुरा स्थित नावड़ी घाट से की गई और बाद में यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष कांवडि़ए विभिन्न मार्ग से होकर न्यू सिटीलाइट स्थित श्रीमेहंदीपुर बालाजी मंदिर धाम पहुंचे। यहां पर सभी कांवडिय़ों ने बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवड़ चढाई।
-दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किए जलाभिषेक
सूरत ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष में कांवड़ यात्रा का आयोजन सोमवार सुबह में किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कांवडि़ए नानपुरा स्थित तापी नदी के नावड़ी घाट पहुंचे और वहां से कांवड़ में तापी जल लेकर रवाना हुए। बाद में कांवडि़ए विभिन्न मार्ग से होकर उधना स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किए।
-डीजे पर गूंजे भजन, कांवडि़ए झूमे
श्रीराजपुरोहित सेवा संघ, भटार की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष में कांवड़ यात्रा का आयोजन सोमवार सुबह किया गया। संघ के श्रद्धालु सदस्य कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए नानपुरा स्थित नावड़ी घाट पहुंचे और वहां कांवड़ पूजन के बाद सभी यात्री रवाना हुए। मार्ग में नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु कांवडि़ए विभिन्न रास्ते से होकर भटार टेनामेंट स्थित पंचदेव महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किए।
-रुद्राभिषेक में गूंजे मंत्र, किया अभिषेक
श्री श्याम सेवा परिवार, स्टार गैलेक्सी की ओर से श्रावण माह में महारुद्राभिषेक का आयोजन वेसू स्थित स्टार गैलेक्सी सोसायटी के बैंक्वेंट हॉल में किया गया। रविवार शाम को आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में विद्वान पंडितो ने मंत्रोच्चार किया और सोसायटी के श्रद्धालु सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। रुद्राभिषेक देर रात तक चला और इसमें 25 जोड़ों ने भाग लिया।