scriptदानह में दोपहर को झमाझम बारिश | Showers rain in the afternoon in Danah | Patrika News

दानह में दोपहर को झमाझम बारिश

locationसूरतPublished: Sep 04, 2019 07:12:22 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

मेघ सक्रिय, तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

दानह में दोपहर को झमाझम बारिश

दानह में दोपहर को झमाझम बारिश

सिलवासा. गणेशोत्सव में मानसून का रुख बदल गया है। प्रदेश में मंगलवार रात को मेघ जमकर बरसे। दिन में भी इन्द्रदेव ने बार बार बरसात करके शहर को तर-बतर बनाए रखा। सवेरे बारिश होने से स्कूलों के लिए बच्चें घरों से बरसाती पहनकर निकले। मौसम बदलने से दिन के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
गणेशोत्सव पर प्रदेश के सभी संभागों में मानसून मेहरबान हुआ है। आंबोली, खानवेल, खेरड़ी, दूधनी, कौंचा, रूदाना, मांदोनी, सिंदोनी अंचल में बादल दिनभर रुक रुककर बरसते रहे। पिछले 15 दिन से मानसून ने अंगड़ाई ले ली थी। मौसम में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। बारिश होने से तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस आ गया है। सवेरे बंूदाबांदी का दौर चला, जो दोपहर को झमाझम बारिश में बदल गई। बरसात के दौरान सडक़ एवं बाजारों में कीचड़ हो गया है। बारिश में तालाब पानी से पुन: सुशोभित हो गए हैं। मांदोनी, सिंदोनी, दुधनी, कौंचा, रूदाना में फिलहाल चेकडेम, तालाब, नदी, नाले अभी खाली नहीं हुए थे, इनमें फिर पानी आ गया है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों के अनुसार धान एवं दलहन वाली फसलों में सिंचाई की जरूरत महसूस होने लगी थी। खरीफ की फसलों के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा साबित हुई है। बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के अनुसार गत 24 घटे में 26 मिमी बारिश हुई है। शहर में बारिश का ग्राफ 2730 मिमी एवं खानवेल में 2986 मिमी पहुंच गया है। प्रदेश में औसत 2500 मिमी वर्षा होती है, इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। मधुबन डेम 77.40 मीटर ऊँचाई तक भर गया है। एक अक्टूबर तक डेम में 79.89 मीटर तक पानी भरने का लक्ष्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो