scriptकृष्ण जन्म के साथ शुरू होगा लीला महोत्सव | shrikrishna leela mahotsav in surat | Patrika News

कृष्ण जन्म के साथ शुरू होगा लीला महोत्सव

locationसूरतPublished: Aug 21, 2019 10:37:26 pm

बृज मण्डल का आयोजन

कृष्ण जन्म के साथ शुरू होगा लीला महोत्सव

कृष्ण जन्म के साथ शुरू होगा लीला महोत्सव

सूरत. श्रीकृष्णलीला महोत्सव-2019 जन्माष्टमी पर्व पर 24 अगस्त को कृष्ण जन्म के साथ शुरू होगा। इस मौके पर कृष्ण जन्म की लीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन बृज मण्डल, सूरत की ओर से किया जाता है। आयोजक परिवार ने बताया कि वृंदावन के रासाचार्य फतेहकृष्ण शर्मा के सानिध्य में उनकी रास मण्डली सिटीलाइट के अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में रासलीला का मंचन करेगी। पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला शाम सात बजे शुरू होगी।
इस बार रासलीला में नंदोत्सव और पूतना वध, भक्त प्रह्लाद, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, श्रीगिरिराज पूजन, अक्रूर गमन और कंस वध, श्री खाटूश्यामजी तथा ब्रज की लठमार होली का मंचन किया जाएगा। 25 अगस्त को सुबह 9.30 बजे अग्रसेन भवन में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को 1 सितम्बर को बृजश्री कवि सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।
श्रीकृष्णलीला-2019

24 अगस्त कृष्ण जन्म (शाम सात बजे से)
25 अगस्त नंदोत्सव, पूतना वध
26 अगस्त भक्त प्रह्लाद
27 अगस्त सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र
28 अगस्त गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, अन्नकूृट (शाम सात बजे से)
29 अगस्त अक्रूर गमन, कंस वध
30 अगस्त श्री खाटूश्याम जी
31 अगस्त बृज की लठमार होली
01 सितम्बर कवि सम्मेलन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो