scriptSurat Corona : श्रीराम कृपा: भर्ती होने वाले कम, स्वस्थ होकर घर जाने वाले ज्यादा | Shriram Kripa: Less admitted, more healthy and more homebound | Patrika News

Surat Corona : श्रीराम कृपा: भर्ती होने वाले कम, स्वस्थ होकर घर जाने वाले ज्यादा

locationसूरतPublished: Aug 06, 2020 10:31:13 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में 350 कोरोना मरीजों को छुट्टी, नए 237 भर्ती, 6 मौत

Surat Corona : श्रीराम कृपा: भर्ती होने वाले कम, स्वस्थ होकर घर जाने वाले ज्यादा

Surat Corona : श्रीराम कृपा: भर्ती होने वाले कम, स्वस्थ होकर घर जाने वाले ज्यादा

सूरत.

शहर और जिले में बुधवार को 237 कोरोना पॉजिटिव मिले और 6 की मृत्यु हुई है। वहीं जिले में बुधवार को कोरोना से कोई मृत्यु नहीं हुई हैं। इसके अलावा शहर में नए 187 और सूरत जिले में 50 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 350 पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14,902 हो गई हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वराछा हीराबाग निवासी वृद्धा, कापोद्रा निवासी वृद्ध, उत्राण निवासी वृद्धा, सिंगणपोर निवासी वृद्धा, सगरामपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, सरथाणा निवासी 37 वर्षीय डॉक्टर की कोरोना के चलते न्यू सिविल और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से वराछा-बी निवासी डॉक्टर को ब्लडप्रेशर, कतारगाम और सेंट्रल जोन वृद्धाओं को ब्लडप्रेशर, डायबिटिज और एक को हृदय की बीमारी थी। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 524 हो गई हैं। इसके अलावा शहर में नए 187 पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को सूरत शहर में 263 और ग्रामीण क्षेत्र में 87 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है। उधर, बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट से आठ मनपाकर्मी पॉजिटिव मिले है।
5 डॉक्टर, एक नर्स भी संक्रमित

न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल के एक डॉक्टर, स्मीमेर अस्पताल के दो डॉक्टर, हीराबाग में निजी क्लिनीक के डॉक्टर, सांची अस्पताल के डॉक्टर, आसरवाला अस्पताल की नर्स पॉजिटिव आए है। इसके अलावा उधना के व्यापारी, पांच छात्र, दो दुकानदार, सचिन टेक्सटाइल मिल कर्मचारी, साड़ी दुकान के तीन कर्मचारी, कॉन्ट्रेक्टर, टेक्सटाइल मार्केट में दो नौकरी, पांडेसरा में एकाउंटेंट, एस्सार स्टील के इंजीनियर, नानपुरा में एकाउंटेंट, सूरत नेशनल कॉपरेटिव बैंक कर्मचारी, कांच का काम करने वाले वर्कर, उत्राण में होमलोन कर्मचारी, हीरा ऑफिस कर्मचारी, ओएनजीसी कर्मचारी, कडोदरा में फैक्ट्री कर्मचारी, भाठा गांव में निजी कर्मचारी, जमीन दलाल, नाना वराछा के बिजनसमैन, कोसाड वार्ड ऑफिस में सफाई कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो