scriptसिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा | Sikh community took out the Kartan Yatra | Patrika News

सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा

locationसूरतPublished: Nov 21, 2018 09:11:48 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

गुरु नानकदेव का 549वां प्रकाश पर्व

patrika

सिख समाज ने निकाली नगर कीर्तन यात्रा


वापी. गुरु नानक देव के 549वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में बुधवार को सिख समाज द्वारा नगर कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर बाद निकली यह यात्रा चणोद स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई। जो केबीएस कॉलेज से चार रास्ता होते हुए होटल पेपिलोन के पास से गुंजन, अंबामाता मंदिर समेत अन्य मार्गों से निकली।
patrika
करतब ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

नगर कीर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। कीर्तन यात्रा में दिखाए गए करतब ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

patrika
ईदे मिलाद पर मुस्लिम समाज ने मनाया जश्न
वापी. क्षेत्र में मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ईदे मिलाद का पर्व मनाया गया। इसके तहत भव्य जुलूस निकाला गया।
पर्व का उत्साह मुुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में रात से ही दिख रहा था। छीरी, रामनगर, डुंगरी फलिया, डुंगरा और इमरान नगर जैसे क्षेत्रों में रोशनी की सजावट समेत घरों से लेकर मोहल्ले में अलग ही रंगत नजर आई। सुबह मुस्लिम समाज की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह मंडप लगाकर लोगों को शरबत और पानी का वितरण किया गया। जुलूस का झंडा चौक पहुंचने पर स्वागत किया गया। जुलूस मच्छी मार्केट स्थित मदीना मस्जिद पर संपन्न हुआ। जुलूस मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त किया था। जुलूस संपन्न होने के बाद लोगों ने ईद की घर-घर जाकर लोगों को बधाई भी दी। संजाण में भी जुलूस निकाला गया। इसमें युवाओं ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में मार्ग पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
patrika
एकता यात्रा का वांसदा में स्वागत
वांसदा. वांसदा नगर में एकता रथ यात्रा का सरपंच की उपस्थिति में स्वागत कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। स्टैच्यू आफ यूनिटी के लोकार्पण के बाद से एकता रथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसके तहत तहसील के विविध गांवों में यह यात्रा पहुंच रही है। यात्रा वांसदा नगर में पहुंची तो पुराने डिपो के पास सरपंच हीनाबेन पटेल, जिला भाजपा महामंत्री भूरा शाह, विरल व्यास, प्रद्युम्न सोलंकी समेत कई अग्रणियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यात्रा का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो