सूरत

SILWASA NEWS: वाहनों का संचालन नए तरीके से हुआ तय

-वाहन दुर्घटना रोकने के प्रशासनिक प्रयास, नियमों की अवहेलना पर यातायात पुलिस करेगी दंडित

सूरतJan 29, 2022 / 06:15 pm

Dinesh Bhardwaj

SILWASA NEWS: वाहनों का संचालन नए तरीके से हुआ तय

सिलवासा. संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में नरोली से अथाल ब्रिज तक थ्र्री-लेन रोड़ पर संभावित वाहन दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से वाहन संचालन की दिशा में जिला कलेक्टर डॉ. राकेश मिन्हास ने एक आदेश जारी किया है। आदेशानुसार नरोली चैकपोस्ट से अथाल ब्रिज तक नवनिर्मित थ्री-लेन रोड़ पर राइट मोस्ट लेन, मिडिल लेन और लेफ्ट मोस्ट लेन पर ही निर्धारित वाहन चल सकेंगे। नियम पालन के लिए पुलिस विभाग को आदेश की प्रति जारी की गई है। इस मार्ग पर लेन1 (राइट मोस्ट) पर फोर व्हीलर व्हीकल्स, लेन2 (मिडिल) पर हैवी व्हीकल्स तथा लेन3 (लेफ्ट मोस्ट) पर टू व थ्री व्हीलर व्हीकल्स के संचालन के लिए निर्धारित किया गया है। किसी ठोस कारण बिना मार्ग पर वाहनों का पार्किंग अपराध माना जाएगा। इमरजेंसी वाहनों के लिए उक्त नियम लागू नहीं होगा। नियम पालन के लिए पुलिस विभाग को आदेश की प्रति जारी की गई है। वाहन चालकों को नरोली चैकपोस्ट से प्रवेश करते ही नियमों का पालन करना होगा। पालन नहीं करने पर यातायात पुलिस दंडित कर सकती है।
फोटो-नरोली चैकपोस्ट से प्रवेश करते वाहन

जंगली जमीन से अवैध खनन


सिलवासा. जिले के सरकारी व वनीय भूमि से मिट्टी का अवैध खनन जारी है। मामलतदार कार्यालय के अधिकारियों ने किलवणी व गलौंडा में अवैध खनन करते ट्रक व जेसीबी पकड़े हैं। मामलतदार टीआर शर्मा ने बताया कि गलौंडा में मौके पर खनन करते चार ट्रक और दो जेसीबी बरामद किए हैं। कारवाई में राजस्व विभाग की टीम ने ट्रक संख्या डीएन 09 एफ 9890, डीएन 09 जी 9333, डीएन 09 एम 9353 व दो जेसीबी पकड़कर जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिए हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.