scriptएक बार यहां से गुजरिए तो सही… | smc getting built sanitization cabin | Patrika News

एक बार यहां से गुजरिए तो सही…

locationसूरतPublished: Apr 09, 2020 09:30:55 pm

अभिनव प्रयोग- मनपा प्रशासन बनवा रहा सेनेटाइजेशन केबिन, इसमें से गुजरते ही लोग हो जाएंगे डिसइन्फेक्ट

एक बार गुजरिए तो सही...

एक बार गुजरिए तो सही…

सूरत. कोरोना संक्रमण को निष्प्रभावी करने के लिए मनपा प्रशासन का पूरा फोकस प्रभावित इलाकों के साथ ही शहर की अन्य सोसायटियों और अस्पतालों समेत आवाहाजी वाली जगहों को डिसइन्फेक्ट करने पर रहा। इसके लिए इन जगहों को सेनेटाइज किया जा रहा है। एक और कदम आगे बढ़ते हुए मनपा प्रशासन ने अब सेनेटाइजेशन केबिन इंस्टाल करने का सिलसिला शुरू किया है।
पहले-पहल इसे स्मीमेर अस्पताल में इंस्टाल किया गया और बाद में अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इन केबिन का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है और जरूरत के हिसाब से शहर में दूसरी अन्य जगहों पर भी इन्हें इंस्टाल किया जाएगा। एक बार जब कोई शख्स इस केबिन से गुजरेगा तो उस पर सेनेटाइजर का छिड़काव होगा। यानी केबिन से गुजरने भर से उस वक्त व्यक्ति सेनेटाइज हो जाएगा। यह पहल लोगों के लिए खासी उपयोगी साबित होगी। राज्य सरकार ने इस तरह के केबिन सिविल अस्पताल में भी इंस्टाल किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो