scriptमुस्कान के प्रयास से उनके चेहरों पर आ गई मुस्कान | Smile on their faces with a smile attempt | Patrika News

मुस्कान के प्रयास से उनके चेहरों पर आ गई मुस्कान

locationसूरतPublished: Oct 27, 2018 06:56:12 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

रोजगार प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन

patrika

मुस्कान के प्रयास से उनके चेहरों पर आ गई मुस्कान


वापी. महिलाओं को शिक्षित बनाने में जुटी मुस्कान संस्था ने एक कदम आगे बढ़ते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत संस्था के प्रयास से कक्षा पांच उत्तीर्ण महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में दाखिला करवाया जा रहा है।
40 महिलाओं को दिलाया प्रवेश
शुक्रवार को मुस्कान संस्था ने एक स्कूल में शिविर लगाकर 40 महिलाओं का नगरपालिका विस्तार में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संचालित तालीम शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया। महिलाओं को यहां ब्यूटीपार्लर, सिलाई समेत अन्य रोजगारोन्मुखी कोर्स से आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य है। मुस्कान संस्था के अनुसार सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पांच माह का कोर्स चलेगा और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए का स्टाइपेन्ड भी मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को घर पर ही रोजगार मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के साथ ही 17 बच्चों को भी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए दाखिला करवाया गया है। प्रशिक्षण केन्द्र में दाखिला पाकर महिलाओँ में खुशी देखी गई। यह सभी महिलाएं मुस्कान ग्रुप द्वारा संचालित शिक्षा केन्द्र में पढ़ती हैं। मुस्कान की ओर से घनी बस्तियों में महिलाओं को शिक्षित बनाने के अलावा गरीब बच्चों व महिलाओं को गंभीर बीमारियों के इलाज में भी मदद की जाती है।
पालिका की सामान्य सभा 30 को
वलसाड. नगरपालिका की सामान्य सभा 30अक्टूबर को बुलाई गई है। इसमें विपक्षी पार्षदों के साथ सत्तापक्ष के पार्षद भी विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर सकते हैं। सामान्य सभा में गत दिनों बिना किसी चर्चा के ही गांधी लाइब्रेरी को नया बनाने की मंजूरी को लेकर विपक्ष सत्तापक्ष को घेरने के मूड में है। इसके अलावा सात लाख के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए 70 लाख से ज्यादा खर्च का मामला भी उठाया जा सकता है।
सत्ता पक्ष को घेरने के मूड में विपक्ष
शहर में विकास काम ठप होने का आरोप भी विरोध पक्ष लगा रहा है।
विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के पार्षदों में भी नाराजगी है। बांधकाम समिति के चेयरमैन उजेश पटेल ने दो दिन पहले ही कलक्टर से गांधी लाइब्रेरी को नया बनाने के काम का विरोध करते हुए शिकायत की है। वह भी इस मामले को लेकर सामान्य सभा में पदाधिकारियों से जानकारी मांगने की तैयारी में हैं। सत्ता पक्ष सभा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए विरोध करने वाले पार्षदों को समझाने की कोशिश में जुटा है।
patrika
सडक़ नोटीफिकेशन पर पुन: विचार हो: पटेल
दमण. दमण जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश पटेल ने शहरी विकास सचिव एवं प्रशासक के सलाहकार एसएस यादव को पत्र लिखकर दमण की सडक़ों के लिए निकाले गए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर जनहित में पुन: विचार करने को कहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश पटेल ने कहा कि शहरी विकास विभाग द्वारा दमण की सभी सडक़ों के दोनों तरफ कंट्रोल लाइन बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लागू होने पर निर्माण कार्य के लिए जगह कम बचेगी। स्थानीय लोगों को घर बनाने और रोजगार करने के लिए परेशानी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो