scriptनंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… | Sri Krishnajanmashtami Festival in Surat 2019 | Patrika News
सूरत

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

surat news:
सूरत में श्री कृष्णजन्माष्टमी महोत्सव – अधिकतर मंदिरों में जन्माष्टमी आज, कई जगह होगा नंदोत्सव

सूरतAug 23, 2019 / 10:08 pm

Dinesh M Trivedi

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

सूरत. उदयातिथि के हिसाब से शनिवार को शहर में अधिकतर स्थानों पर धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जायेगी। हालांकि कई स्थानों पर शुक्रवार को भी जन्माष्टमी मनाई गई। शहर के बड़े मंदिरों में दो दिवसीय उत्सव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। सूरत शहर उत्सव समिति के मुताबिक जन्माष्टमी के आयोजन वैसे तो सब जगह होते है लेकिन शहर में भगवान श्री कृष्ण के २५० से अधिक मंदिर है जहां जन्माष्टमी पर आयोजन होते है। इसके अलावा सैकड़ों सोसायटियों, मोहल्लों में दही हांडी के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। अधिकतर मंदिरों व विभिन्न स्थानों पर शनिवार शाम आठ बजे से ही भजन-कीर्तन आदि शुरु हो जायेंगे। मध्यरात्रि बारह बजे नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठेंगा। रविवार को कई स्थानों पर नंदोत्सव मनाया जायेगा। वहीं कुछ मंदिरों में शुक्रवार को ही जन्मोत्सव मनाया गया। मध्यरात्रि श्री कृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई दी। स्मार्त मतानुसार शुक्रवार को अष्टमी शुरू होने के कारण कई लोगो ने शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को जन्माष्टमी व्रत रखे। वे शनिवार को पारणा कर नंदोत्सव मनाएगें।

जहांगीरपुरा राधा-दामोदर मंदिर
जहांगीरपुरा स्थित इस्कॉन के दिलीप भाई ने बताया कि राधा-दामोदर मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव के दौरान आने वाले ७० हजार भक्तों के लिए तैयारियां की जा रही है। पूरे मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है। भगवान के लिए मथुरा में विशेष वस्त्र तैयार करवाए गए है। शनिवार सुबह मंगल आरती के बाद दिन भर विभिन्न कार्यक्रम होंगे रात १२ बजे महाआरती होगी। रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे राजभोग आरती व उसके बाद महाप्रसाद होगा। शनिवार को ३-४ हजार भक्तों के लिए फलाहार व रविवार को ३०-४० हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

मोटा मंदिर व गोवर्धन हवेली
डूमस रोड स्थित गोवर्धन हवेली मंदिर ट्रस्ट के उज्जवल रामवाला ने बताया कि हवेली मंदिर पर करीब ५ हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। पुष्टी मार्गी वैष्णव संप्रदाय के हमारे मोटा मंदिर में भक्तों की संख्या कुछ अधिक होती है। वहां ७-८ हजार श्रद्धालु जन्माष्टमी पर दर्शन का लाभ लेते है। प्रति वर्ष परम्परानुसार ही आयोजन होता है। जन्मोत्सव पर सालिग्राम भगवान का अभिषेक होगा। उसके बाद नवमीं को भगवान के दर्शन होते है।

वेसू श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम
वीआईपी रोड वेसू स्थित श्री श्याम मंदिर, सुरतधाम में शनिवार को जन्माष्टमी के लिए विशेष आयोजन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश तोदी ने बताया कि सालासर बालाजी, शिव परिवार सहित बाबा श्याम का आलोकिक श्रृंगार होगा। सायं सात बजे से विशाल भजन संध्या मंदिर प्रांगण में होगी। जिसमें स्थानीय गायक कलाकार पवन मुरारका, राकेश अग्रवाल एवं सुरभि बिरजुका भजनों की प्रस्तुति देंगे। ट्रस्ट के सचिव सुशील गाड़ोदिया ने कहा कि रात्रि पौने दस बजे मंदिर के पट मंगल होंगे, जो मध्यरात्रि बारह बजे जन्म के समय खुलेंगे। पट खुलने पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से भक्तों को विशेष प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

पार्ले प्वाइंट राधा-कृष्ण मंदिर में मनाई जन्माष्टमी
पार्ले प्वाइंट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे से शुरु हुए कार्यक्रम में ५० बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन किया। उसके बाद श्रेया बावेजा व दर्शन जी चिटकारा ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। मध्यरात्रि कृष्ण जन्म के मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा तथा महाआरती हुई। ट्रस्टी मदनलाल पावा ने बताया कि शनिवार को सुबह आरती, साढ़े ग्यारह बजे दही हांडी (मटकी फोड़) कार्यक्रम होगा। उसके बाद ३ हजार से अधिक लोगो को लंगर प्रसाद करवाया जाएगा। वहीं दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो