scriptखेलोत्सव में दिखाया दमखम | Stamina | Patrika News

खेलोत्सव में दिखाया दमखम

locationसूरतPublished: Dec 11, 2019 09:35:37 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन

खेलोत्सव में दिखाया दमखम

खेलोत्सव में दिखाया दमखम

सूरत. अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगियों सीबी पटेल खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। खेलोत्सव के उद्घाटन मौके पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में सात बार नाम दर्ज करवा चुके विस्पी खराड़ी के अलावा अग्रवाल समाज विद्या विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद गोयल, उपाध्यक्ष सुभाष मित्तल व गोकुल बजाज, सचिव रमेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व स्कूल स्टॉफ मौजूद था।

नई कार्यकारिणी का गठन
राजस्थान स्पोट्र्स क्लब की साधारण सभा में बुधवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक किशन बड़वाल व उप संरक्षक भंवर जैन, अध्यक्ष भीमराज भाटी, सचिव रामकिशन चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष सोहनलाल सीरवी, उपसचिव मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल व सहकोषाध्यक्ष वसंत राजपुरोहित को बनाया गया है।

सदस्यता अभियान शुरू


सूरत टैक्सटाइल पैकेजिंग एसोसिएशन की बैठक बुधवार को कपड़ा बाजार में श्रीसालासर हनुमान मार्ग पर सागर टैक्सटाइल मार्केट परिसर में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत नए सदस्यों को जोडक़र की गई। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष कन्हैयालाल सांड, सचिव ओमप्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष विनोद छाजेड़ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो