scriptRAPE : सौतेले पिता ने 14 वर्षीय पुत्री को बनाया गर्भवती | Step father made 14 year old daughter pregnant in surat | Patrika News

RAPE : सौतेले पिता ने 14 वर्षीय पुत्री को बनाया गर्भवती

locationसूरतPublished: Aug 13, 2022 09:05:51 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार – पिछले दो वर्ष से कर रहा था यौन शोषण, आरोपी पुलिस हिरासत में
 

50 साल के आदमी की चार साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत, घर में घुसकर ...

50 साल के आदमी की चार साल की मासूम पर बिगड़ी नीयत, घर में घुसकर …

सूरत. सलाबतपुरा थानाक्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सौतेला पिता पिछले दो वर्ष से 14 वर्षीय मासूम किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। पीडि़ता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया तो पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी के पिता की 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पीडि़ता की विधवा माता ने अन्य व्यक्ति से शादी कर पीडि़ता समेत अपनी तीन संतानों को लेकर उसके साथ रहने लगी थी। करीब दो साल पहले पीडि़ता पर सौतेले पिता की नीयत बिगड़ी।
एक रात जब पीडि़ता की माता और भाई-बहन सो गए थे, उसने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पीडि़ता ने इस बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया। फिर उत्पीडऩ का यह सिलसिला शुरू हो गया। जब भी मौका मिलता वह पीडि़ता से बलात्कार कर करता था।
बदनामी के डर से पीडि़ता ने किसी से शिकायत भी नहीं की। पिछले दिन उसने पेट दर्द की शिकायत की। उसमें गर्भवती के लक्षण नजर आने लगे तो पीडि़ता की माता ने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की। हकीकत सामने आने पर वह उसे सलाबतपुरा थाने ले गई।
पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया तो पता चला कि उसे तीन माह का गर्भ है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया। मेडिकल करवा कर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
—————-
वराछा में पुलिस ने तिरंगा परेड

सूरत. आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर पुलिस ने वराछा इलाके में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत तिरंगा परेड का आयोजन किया। परेड में छह पुलिस प्लाटून, टीआरबी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, घुड़सवार प्लाटून, एनसीसी प्लाटून, बैंड प्लाटून, रॉयोटिंग कंट्रोल प्लाटून व सरथाणा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया। तिरंगे थामे चली परेड में शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर, विधायक कुमार कानाणी, वीडी झालावाडिया समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।
——————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो