scriptतेज हवा से पेड़ धराशायी | Strong wind dashed from tree | Patrika News
सूरत

तेज हवा से पेड़ धराशायी

तेज हवा के कारण शहर में पेड़ गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह गोपीपुरा के हवाडिय़ा चलका क्षेत्र में

सूरतJun 17, 2016 / 11:58 pm

मुकेश शर्मा

surat

surat

सूरत।तेज हवा के कारण शहर में पेड़ गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह गोपीपुरा के हवाडिय़ा चलका क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया। दमकलकर्मियों और गार्डन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ हटा कर रास्ता साफ किया। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शहर के मौसम में बदलाव आ रहा है।


 तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आ रहा है, लेकिन तेज हवा के कारण लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से हवा की गति 18 किमी प्रति घंटा थी, जो शुक्रवार को घटकर 12 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29.2 डिग्री रहा, जबकि हवा में 69 प्रतिशत नमी दर्ज की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो