सूरत

दमण में छात्रों ने बुलंद किया गांधीवाद

यूटी नाट्य स्पर्धा में दीव अव्वलराष्ट्रीय स्पर्धा में लेगा हिस्सा, दमण को पछाड़ पाया टिकट

सूरतSep 11, 2018 / 06:26 pm

Sunil Mishra

दमण में छात्रों ने बुलंद किया गांधीवाद

दमण. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में देशव्यापी नाट्य स्पर्धा के क्रम में दमण में प्रदेश स्तरीय नाट्य स्पर्धा हुई। एजुकेशन हॉल, नानी दमण में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीव और सरकारी उ.मा.वि.,मोटी दमण की टीमों ने हिस्सा लिया। गांधी के जीवन-दर्शन एवं संदेशों को बुलंद करती इन स्पर्धाओं में दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीव की टीम निर्णायकों का भरोसा जीतने में सफल रही। दीव उ.मा.वि.ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जाने की पात्रता हासिल की । सरकारी उ.मा.वि.मोटी दमण यूटी लेवल स्पर्धा में उप विजेता बना। शिक्षा निदेशालय से संबद्ध अधिकारी ने बताया कि पूर्व में हुई जिला एवं यह प्रदेश स्तरीय नाट्य स्पर्धा शिक्षा सचिव पूजा जैन के मार्गदर्शन एवं निदेशक हर्षित जैन तथा सहायक निदेशक मणिलाल पटेल के दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित की गई है । इस स्पर्धा में असिस्टेंट लेक्चरर बी.एड. कॉलेज के अरुण टंडेल, मिनिमा दसोंदी व्यावसायिक शिक्षक, टीटीआई-दमण, हेमाक्षी जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
 

 

पर्सिश फिसिंग को लेकर मछुआरे सांसद और प्रदेशाध्यक्ष से मिले
दमण. दमण में पर्सिश (राफर) फिङ्क्षसग बंद की समस्या को लेकर मछुआरों का संगठन सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला। दमण के अनेक मछुआरे मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां अपनी मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लालूभाई पटेल से मिलने की गुहार लगाई गई। लगभग एक घंटे बाद सांसद लालूभाई पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल, महामंत्री वासु पटेल पहुंचे। मछुआरों के साथ हुई बैठक में मछुआरा संगठन ने सांसद को बताया कि दमण में पर्सिस (राफर)नेट फिङ्क्षसग पहले चालू थी, लेकिन कुछ समय पूर्व इसे बंद करा दिया गया। इस बारे में जब मछुआरा संगठन के पदाधिकारी उच्चाधिकरियों से मिले तो उन्होंने बताया कि स्थानीय नेताओं ने ही इस फिङ्क्षसग को प्रतिबंधित करने की मांग की है। मछुआरों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बारे में प्रशासन को पत्र लिखा है। मछुआरों के साथ बैठक के बाद सांसद लालूभाई पटेल और भाजपा पदाधिकारियों ने निर्णय किया कि वे इस समस्या को प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से मिलकर समाधान निकालेंगे। इसके लिए भाजपा ने दो दिनों का समय मांगा है।

Home / Surat / दमण में छात्रों ने बुलंद किया गांधीवाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.