scriptविद्यार्थियों ने तिलक लगाकर फूलों से खेली होली | Students played Holi tilak with flowers | Patrika News

विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर फूलों से खेली होली

locationसूरतPublished: Mar 20, 2019 07:34:53 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

ज्ञानगंगा स्कूल में तिलक होली

patrika

विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर फूलों से खेली होली


वापी. ज्ञानगंगा स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों ने अनोखी होली मनाई। इस दौरान शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों ने पारंपरिक त्योहार होली का आनंद लेने के साथ जल बचाने का संदेश भी दिया। गुलाल अबीर से विद्यार्थियों ने एक दूसरे को तिलक लगाया और रंग बिरंगे फूलों की होली खेली। शिक्षकों और ट्रस्टी एवं स्कूल स्टाफ भी इसमें शामिल हुए। स्कूल ट्रस्टी संदीप पटेल ने बताया कि तिलक होली से बच्चों को केमिकल रंगों से दूर रहने और जल बचाने को प्रेरित करने के लिए हर साल इस तरह होली मनाई जाती है। इस दौरान प्री-प्राइमरी के बच्चों ने फूलों संग होली खेली और पर्यावरण का महत्व भी समझा।


patrika
सांई डांस एकेडमी ने मनाया होली उत्सव
दमण. सांई डांस एकेडमी ने बुधवार को होली उत्सव मनाया। डांस के विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने मिलकर फूलों से होली मनाई। होली के लोकगीत पर नृत्य का आयोजन किया गया। एकेडमी की संचालक रूपा चक्रवर्ती ने बताया कि अकादमी द्वारा पहली बार यह होली उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें केमिकल युक्त कलर का उपयोग नहीं करने को कहा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो