– यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा भारत की एक प्रतियोगी परीक्षा है। जिसके परिणाम के आधार पर भारत सरकार केंद्रीय व राज्य प्रशासन के लिए सिविल सेवाओं के अधिकारी चुने जाते हैं। यूपीएससी प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है। यह परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न शहरों में होती है। दूर दूर से विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए चुने गए शहरों में जाते है। गुजरात में यह परीक्षा अहमदाबाद होती थी। लेकिन पहली बार सूरत को भी यूपीएससी ने परीक्षा का केंद्र चुना है।