scriptसुपरमून का लोगों ने उठाया लुत्फ | Suprmun picked up by the watch | Patrika News

सुपरमून का लोगों ने उठाया लुत्फ

locationसूरतPublished: Nov 14, 2016 11:47:00 pm

शहरवासियों ने सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर अन्य दिनों से बड़ा और चमकीला चांद देखने का लुत्फ उठाया। 68

surat

surat

सूरत।शहरवासियों ने सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर अन्य दिनों से बड़ा और चमकीला चांद देखने का लुत्फ उठाया। 68 सालों बाद यह खगोलीय घटना हुई। लोगों ने खिड़कियों, छतों से सुपरमून का नजारा मोबाइल फोन और कैमरों में कैद किया। दिन ढलते ही लोग इस अद्भुत घटना को देखने छतों पर पहुंचे और नजारे का आनंद उठाया। जानकारों के मुताबिक बढ़े हुए चांद का नजारा सामान्य खगोलीय घटना है। अगला सुपरमून 14 दिसम्बर को दिखेगा। सोमवार को चांद सामान्य से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी चमकीला रहा।

 अगली बार इतना बड़ा चांद 18 वर्ष बाद नवम्बर 2034 में दिखेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को पृथ्वी के केंद्र बिन्दु से चांद की दूरी 3 लाख 56 हजार 510 किलोमीटर थी। साधारण तौर पर पृथ्वी से चांद की दूरी 2,38 ,900 माइल (3,84,000 किलोमीटर) होती है। चांद सामान्य दिनों की तुलना में पृथ्वह से इस दिन प्राय: 48,280 किलोमीटर नजदीक था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो