scriptSURAT BJP NEWS: कार्यालय में बैठक, क्षेत्र में विरोध | SURAT BJP NEWS: Meeting in office, protest in the area | Patrika News

SURAT BJP NEWS: कार्यालय में बैठक, क्षेत्र में विरोध

locationसूरतPublished: Jun 19, 2021 08:50:46 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

भाजपा महानगर इकाई के कार्यालय पं. दीनदयाल भवन में शनिवार सुबह गुजरात प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा, दक्षिण जोन की बैठक आयोजित की गई। दूसरी तरफ अडाजण के वार्ड क्षेत्र भाजपा के विरोध में लोगों ने बैनर टांगकर भाजपा को वोट देने को भूल समान बताया

SURAT BJP NEWS: कार्यालय में बैठक, क्षेत्र में विरोध

SURAT BJP NEWS: कार्यालय में बैठक, क्षेत्र में विरोध

सूरत. भाजपा महानगर इकाई के कार्यालय पं. दीनदयाल भवन में शनिवार सुबह गुजरात प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा, दक्षिण जोन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा व इकाई पदाधिकारियों ने अपेक्षित सदस्यों को संबोधित किया। इसके दूसरी तरफ अडाजण के वार्ड क्षेत्र भाजपा के विरोध में लोगों ने बैनर टांगकर भाजपा को वोट देने को भूल समान बताया है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान गुजरात सरकार के राज्य मंत्री ईश्वर परमार, गुजरात प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रधुम्न वाजा, महामंत्री विक्रम चौहान, उपाध्यक्ष वसंत परमार, सूरत महानगरपालिका की महापौर हेमाली बोघावाला, भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, महामंत्री किशोर बिंदल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर दक्षिण जोन के आठों जिलों के मोर्चा पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आवेदन भरे गए।
-60 स्थानों पर होंगे योग-प्राणायाम

भाजपा महानगर इकाई की ओर से विश्व योग दिवस के उपलक्ष में सोमवार सुबह महानगरपालिका के सभी 30 वार्डों के 60 स्थलों पर योग-प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित योग कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के अलावा सांसद, विधायक, मनपा पदाधिकारी, पार्षद व पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।

भाजपा को वोट देकर मानों भूल कर ली

उधर, अडाजण के वार्ड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने प्राथमिक सुविधाओं के अभाव में विरोध प्रदर्शन किया। अडाजण क्षेत्र की हिमगिरी सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि भाजपा को वोट देकर मानों भूल कर ली है। 25 साल से मनपा शासन में भाजपा के होने के बावजूद क्षेत्र में प्राथमिक सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पाई है।
SURAT BJP NEWS: कार्यालय में बैठक, क्षेत्र में विरोध
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो