scriptNEWS BRIEF: पुलिस वैन की टक्कर से सत्रह वर्षीय किशोर की मौत, घबरा गया, बाइक स्लीप होकर वैन से टकराई | surat crime news brief of rajasthan patrika | Patrika News

NEWS BRIEF: पुलिस वैन की टक्कर से सत्रह वर्षीय किशोर की मौत, घबरा गया, बाइक स्लीप होकर वैन से टकराई

locationसूरतPublished: Jun 23, 2021 11:07:19 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

NEWS BRIEF
# अठवागेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस से उलझी महिला, # सगरामपुरा से गाय चुराने वाले दो गिरफ्तार, कत्ल की आशंका, #पुलिस ने एक दर्जन भैंसों को मुक्त कराया, #महिला ने उमरा थाना प्रभारी पर लगाया पुत्रों से पिटाई का आरोप, #दो दिनों में 307 जुआरी पकड़े, लाखों का सामान जब्त किया

NEWS BRIEF: पुलिस वैन की टक्कर से सत्रह वर्षीय किशोर की मौत, घबरा गया, बाइक स्लीप होकर वैन से टकराई

NEWS BRIEF: पुलिस वैन की टक्कर से सत्रह वर्षीय किशोर की मौत, घबरा गया, बाइक स्लीप होकर वैन से टकराई

सूरत. वेसू क्षेत्र में रविवार शाम को हुए अजीब सडक़ हादसे में पुलिस वैन के साथ टक्कर लगने से बाइक सवार सत्रह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक अंकीत पुत्र राम आशरे पटेल उत्तरप्रदेश के जौनपुर का मूल निवासी था। वह सप्ताह भर पूर्व ही रोजगार की तलाश में पांडेसरा क्षेत्र में अपने चाचा के यहां आया था। शाम को वह मोटरसाकिल लेकर निकला था।
वेसू चौराहे पर प्राइम शॉपर्स से ग्रीन सिग्नेचर की ओर जाने वाले रास्ते पर मोड में उसकी मोटरसाकिल पुलिस वैन से टकरा गई। पुलिसकर्मियों ने उसे निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस वैन के चालक भटार सुयोगनगर निवासी राकेश पाटिल ने उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। घटना के संबंध में उत्तरप्रदेश में रहने वाले अंकीत के माता पिता को खबर कर दी गई हैं। वे सूरत के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस को देख कर घबरा गया

पुलिस का दावा हैं कि अंकीत को शायद ठीक से मोटरसाकिल चलानी नहीं आती थी। वह टेढ़ी मेढ़ी मोटरसाकिल चला रहा था। फिर मोड में पुलिस वैन को देख कर घबरा गया। उसने अचानक ब्रेक लगाया और उसकी बाइक स्लीप होकर वैन से टकरा गई। वह गिर गया और उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। जिनकी वजह से उसकी मौत हो गई।
————

ट्रैफिक पुलिस से उलझी महिला

सूरत. अठवागेट चौराहे पर मंगलवार को एक महिला वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस से उलझ गई। वह न तो चालान भरने के लिए तैयार थी और न ही अपना डिटेन करने दे रही थी। ट्रैफिक पुलिस का कहना हैं कि महिला अठवागेट की ओर से अपने स्कूटर पर रोंग साइड आ रही थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। उससे लाइसेंस मांगा तो लाइसेंस उसके पास नहीं था। चालान बनाने के लिए कहा गया तो वह दादागिरी कर चालान नहीं भरने के लिए कहने लगी।
उसका वाहन डिटेन करने के लिए कहा तो महिला होने की घोंस दिखा कर अड गई कि कैसे मेरा वाहन डिटेन करेंगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने एसीपी एचडी मेवाड़ा को सूचना दी। मेवाड़ा ने बताया कि उसके पास लाइसेंस नहीं था। स्कूटर पर नम्बर प्लेट नहीं थी। इंश्योरेंस तीन साल से नहीं था।
महिला को सभी प्रमाण घर से मंगवाने की भी मोहलत दी गई लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पीसीआर वैन को बुला कर उसे थाने भेजा गया और स्कूटर जब्त किया गया। कुछ समय थाने में डिटेन रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया गया हैं।
————-

सगरामपुरा से गाय चुराने वाले दो गिरफ्तार, कत्ल की आशंका

सूरत. नवसारी बाजार इलाके के एक मकान के बाहर से गाय चुराने के आरोप में अठवालाइन्स पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया हैं। लेकिन उनके फरार दो साथियों और गाय का अता पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस को गाय कत्ल किए जाने की आशंका हैं। पुलिस के मुताबिक नवसारी बाजार भरवाड़ फलिया निवासी जगदीश आहिर की गाय चोरी हो गई थी। जगदीश ने मंगलवार तडक़े चारा खिलाने के लिए गाय को घर के बाहर छोड़ा था।
वहां से कोई गाय को ले गया। उसने आस पास के इलाके व संभावित स्थानों पर खोज की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। इस पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार टेम्पो में गाय चुरा कर ले जाने वाले उमरा चिमनी टेकरा निवासी पीर मोहम्मद शेख व जमील पठान को गिरफ्तार किया। लेकिन उनके पास गाय नहीं मिली।
—————

पुलिस ने एक दर्जन भैंसों को मुक्त कराया

सूरत. इच्छापोर ओएनजीसी ब्रिज के पास एक ट्रक में अवैध रूप से बूचडख़ाने ले जाई जा रही एक दर्जन भैंसों को मुक्त करवा कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी उन्हें बूचडख़ाने ले जाने की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने चालक मोहम्मद अली को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह भैंसों को बॉटोनिकल गॉर्डन के निकट बाबू देसाई ने तबेले से ट्रक में चढ़वाया था। इस पर पुलिस ने बाबू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भैसों को घलुडी गौ शाला भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि उन्हें कत्ल के लिए ले जाया जा रहा था।
————-
महिला ने उमरा थाना प्रभारी पर लगाया पुत्रों से पिटाई का आरोप
सूरत. डूमस रोड पर पीपलोद क्षेत्र में पराठे की रेहड़़ी लगाने वाली महिला ने उमरा थाना प्रभारी पर अपने दो पुत्रों की पिटाई का आरोप लगाया है। पिपलोद क्षेत्र में पराठे की रेहड़ी लगाने वाली मित्तल सोलंकी ने कहना है कि रात नौ बजे वे रेहड़ी बंद कर रहे थे। ठीक उसी समय उमरा थाना प्रभारी केबी झाला अपने वाहन में वहां पर आए।
उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए रेहड़ी पर लात मारी। फिर उसके दोनों पुत्रों को गाड़ी में बिठा दिया। वहां से वे उन्हें वीआर मॉल तक ले गए। वहां गाड़ी से उतार कर दोनों को डंडे से पीटा और धमकाया। इससे उनके हाथ में चोट आई हैं। वहीं, केबी झाला का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। रात नौ बजे के बाद वे रेहड़ी खुली थी। इसलिए उनके खिलाफ निषेधाज्ञाभंग के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
—————————–

दो दिनों में 307 जुआरी पकड़े, लाखों का सामान जब्त किया
सूरत. श्रावण माह में जुआ खेलने की कु-प्रथा के चलते जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चल रही शहर पुलिस ने पिछले दो दिनों के दौरान करीब 307 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं। उनसे नकदी समेत लाखों रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को 33 स्थानों पर छापे मारे और 247 जुआरियों को पकड़ा। वराछा से 35, कापोद्रा से 22, सरथाणा से 68, गोडादरा पुलिस से 21, कतारगाम से16, चौकबाजार से 29, सिंगनपोर से 8, अमरोली से 41 को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नकदी समेत 20 लाख 88 हजार 415 रुपए का सामान जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने रविवार को अभियान शुरू कर अलग अलग थाना क्षेत्रों से 60 जुआरियों को पकड़ा था। इस तरह से दो दिनों में अब तक 307 जुआरी पकड़े जा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो