सूरत कपड़ा मंडी के सभी मार्केट्स करें बहिष्कार
सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के व्यापारिक संगठन फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन के सात साल से लंबित चुनाव लोकतंत्र का गला घोंटने के समान है। फोस्टा चुनाव नहीं होने की स्थिति में सभी टेक्सटाइल मार्केट्स को व्यापारिक संगठन का बहिष्कार करना चाहिए। इस आशय की जानकारी रविवार को सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की बैठक में कपड़ा व्यापारियों ने दी। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि सूरत कपड़ा मंडी के पुराने व्यापारिक संगठन के चुनाव नहीं करवाए जाने के पीछे की मंशा समझ से परे है, इससे फोस्टा व सभी पदाधिकारियों की छवि खराब होती है। संगठन को जल्द से जल्द चुनाव करवाने चाहिए और फोस्टा चुनाव के अभाव में सूरत कपड़ा मंडी के सभी मार्केट्स को सम्पूर्ण रूप से इस संगठन का बहिष्कार करना चाहिए। बैठक के दौरान फोस्टा के सभी पदाधिकारियों को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई। सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की साप्ताहिक व्यापारिक बैठक में पूरे वर्ष के दौरान की गई गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई और इस मौके पर जय महावीर मार्केट के अध्यक्ष कुलदीप केजरीवाल ने साइबर क्राइम से बचने की सभी को जरूरी सीख भी दी। बैठक के दौरान एसोसिएशन के नरेंद्र साबू, अशोक गोयल, आत्माराम बाजारी, दुर्गेश टिबडेवाल, मनोज अग्रवाल, केवल असीजा, अरविंद जैन, भरतभाई, संजय अग्रवाल, रामकिशोर बजाज समेत अन्य कई व्यापारी मौजूद थे।