scriptSURAT KAPDA MANDI: 'Strong business contacts reduce problems' | SURAT KAPDA MANDI: ‘मजबूत व्यापारिक संपर्क से समस्याओं में आती है कमी ’ | Patrika News

SURAT KAPDA MANDI: ‘मजबूत व्यापारिक संपर्क से समस्याओं में आती है कमी ’

locationसूरतPublished: Oct 15, 2023 09:16:04 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

- सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की व्यापारिक बैठक...

 

SURAT KAPDA MANDI: ‘मजबूत व्यापारिक संपर्क से समस्याओं में आती है कमी ’
SURAT KAPDA MANDI: ‘मजबूत व्यापारिक संपर्क से समस्याओं में आती है कमी ’
सूरत. दूसरे क्षेत्र के समान व्यापारिक क्षेत्र में भी सम्पर्क का बड़ा महत्व है। व्यापारी वर्ग के आपस में मजबूत सम्पर्क से समस्याएं कम हो जाती है और जो होती है, उनका समाधान सरलता से हो जाता है। यह बात रविवार सुबह सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की साप्ताहिक व्यापारिक बैठक में आमंत्रित वक्ताओं ने कही। बैठक का आयोजन सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया था।बैठक की शुरुआत में एसोसिएशन की नियमित चर्चा सदस्य व्यापारियों ने की। इसके बाद आढ़तिया फर्म के राजीव भाई ने बताया कि व्यापार के दौरान दोनों पक्ष के व्यापारियों की सभी तरह की जानकारी एक-दूसरे को होनी चाहिए। इसके अलावा दोनों के बीच सम्पर्क लगातार बना रहना चाहिए, ताकि व्यापार के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में आप साझा रह सको। मेले पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने बताया कि मेला स्कीम बंद करके उसे एक्जीबिशन में बदल देना चाहिए। उसका सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.