scriptSURAT KAPDA MANDI: सूरत कपड़ा मंडी की तिरंगामय बनेगी तस्वीर | SURAT KAPDA MANDI: The picture of Surat Textile Market will be made tr | Patrika News

SURAT KAPDA MANDI: सूरत कपड़ा मंडी की तिरंगामय बनेगी तस्वीर

locationसूरतPublished: Aug 09, 2022 11:04:19 am

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान

SURAT KAPDA MANDI: सूरत कपड़ा मंडी की तिरंगामय बनेगी तस्वीर

SURAT KAPDA MANDI: सूरत कपड़ा मंडी की तिरंगामय बनेगी तस्वीर

सूरत. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सूरत कपड़ा मंडी के रिंगरोड व श्रीसालासर कपड़ा बाजार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन कपड़ा व्यापारियों के साकेत समूह की ओर से किया जाएगा। आयोजक समूह ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस आशय की जानकारी सोमवार दोपहर सूरत टेक्सटाइल मार्केट के बोर्डरूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई।
वार्ता में समूह के दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे सूरत टेक्सटाइल मार्केट से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की जाएगी और यात्रा में हजारों की संख्या में कपड़ा व्यापारियों के अलावा अन्य लोग जुड़ेंगे। यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए भारतमाता रथ, वाहनों का काफिला, लाइव देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति राजस्थान के लोकगायक छोटूसिंह रावणा देंगे। इसके अलावा तिरंगा ध्वज के साथ एक सौ बुलेट सवार, पूर्व सैनिकों से सजा वीर जवान रथ, होमगाड्र्स परेड, पुष्पवर्षा, लाइव रामलीला, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सुरक्षा रथ, नासिक का ढोलवादक समूह, ड्रोन से पुष्पवर्षा, 7500 तिरंगा बलून, तिरंगा साड़ी में सफाईकर्मी महिलाएं, सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की परेड के अलावा तिरंगा यात्रा में कुली, किन्नर, श्रमिक वर्ग समेत अन्य कई लोग मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा सूरत कपड़ा मंडी के चार किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीयता के रंग में रंगकर भ्रमण करेगी। इस आशय की जानकारी सोमवार दोपहर सूरत टेक्सटाइल मार्केट के बोर्डरूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी समेत अन्य कई मेहमान मौजूद रहेंगे। वार्ता के दौरान समूह के सांवरप्रसाद बुधिया, कैलाश हाकिम, दिनेश कटारिया, विक्रमसिंह शेखावत, हरबंसलाल अरोरा, विजय चोमाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो