scriptSURAT KAPDA MANDI: There is a possibility of increase in textile busin | SURAT KAPDA MANDI: श्राद्ध पक्ष से कपड़ा कारोबार की तेजी के आसार | Patrika News

SURAT KAPDA MANDI: श्राद्ध पक्ष से कपड़ा कारोबार की तेजी के आसार

locationसूरतPublished: Sep 20, 2023 09:33:35 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

- स्थानीय कपड़ा व्यापारियों ने श्राद्ध पक्ष से शुरू होने वाले व्यापारिक सीजन के लिए की है कई तैयारियां :

- शुरुआती 5-6 दिन ग्राहकी फीकी रहने के आसार, लेकिन बाद में लंबे समय तक तेजी रहने की जताई संभावना:

SURAT KAPDA MANDI: श्राद्ध पक्ष से कपड़ा कारोबार की तेजी के आसार
SURAT KAPDA MANDI: श्राद्ध पक्ष से कपड़ा कारोबार की तेजी के आसार
सूरत. दस दिवसीय गणपति महोत्सव पूरा होते ही 29 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो जाएगा। गणपति महोत्सव में सूरत शहर में हर्षोल्लास का माहौल बन गया है। इसके बाद सोलह दिवसीय श्राद्ध पक्ष में पितरों के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट किया जाएगा, लेकिन इसके साथ-साथ सूरत कपड़ा मंडी में व्यापारिक चहल-पहल भी दिखने के पूरे आसार हैं। कपड़ा व्यापारियों ने श्राद्ध पक्ष में होने वाली ग्राहकी की तैयारियां भी की है।आम तौर पर श्राद्ध पक्ष में खरीदारी टाली जाती है, लेकिन सूरत कपड़ा मंडी में यह मान्यता नहीं है। कपड़ा व्यापारी बताते हैं कि श्राद्ध पक्ष के बाद नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और वैवाहिक सावों की शुरुआत होती है। इस दौरान देशभर में साड़ी-ड्रेस, गारमेंट और अन्य कपड़ा मटीरियल की खूब बिक्री होती है। श्राद्ध पक्ष में बुक करवाया गया माल बाहरी मंडियों में व्यापारियों के यहां पहुंचने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं और उन्हें व्यापार के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसीलिए ज्यादातर व्यापारी श्राद्ध पक्ष में खरीदारी के लिए सूरत आते हैं। स्थानीय कपड़ा मंडी में ग्राहकी के प्रत्येक सीजन के लिए कपड़ा व्यापारी अलग-अलग तरीके से तैयारियां करते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.