SURAT NEWS DAYRI: कांवड़ यात्रा निकली, बम-बम भोले गूंजा
सूरतPublished: Aug 28, 2023 09:26:03 pm
कांवड़ यात्रा में शामिल सात सौ से ज्यादा कांवडि़ए शनिवार शाम सूरत से 50 किमी दूर बारडोली के निकट वाघेचा धाम पहुंचे


SURAT NEWS DAYRI: कांवड़ यात्रा निकली, बम-बम भोले गूंजा
सूरत. श्रीसोमनाथ महादेव मित्र मंडल, कांवड़ संघ की ओर से 17वीं कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। संघ ने बताया कि कांवड़ यात्रा में शामिल सात सौ से ज्यादा कांवडि़ए शनिवार शाम सूरत से 50 किमी दूर बारडोली के निकट वाघेचा धाम पहुंचे थे। और वहां से रविवार सुबह कांवड़ में तापी जल भरकर नाचते-गाते, बम-बम भोले की जय-जयकार करते हुए सोमवार सुबह शहर के उधना स्थित आशानगर में श्रीआशापुरा हनुमानजी मंदिर पहुंचे थे। यहां पर सभी श्रद्धालु कांवडि़यों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। संघ के संरक्षक श्रीकृष्ण शर्मा, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव जगदीश लखारा, रोशनलाल स्वामी समेत अन्य की देखरेख में निकली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडि़यों के प्रसाद, भोजन, विश्राम आदि की व्यवस्था भी बारडोली के निकट व सारोली में की गई।