Surat/ नवरात्रि ने सरकारी तिजोरी भरी: नौ दिनों में 7000 से अधिक संपत्तियों के पंजीकरण से 63 करोड़ की आय
सूरतPublished: Oct 13, 2022 12:21:15 pm
सबसे अधिक कतारगाम जोन में 1,440 संपत्तियां बिकीं


file Image
सूरत. कोरोना काल के बाद यह पहली नवरात्रि रही कि बाजार गुलजार नजर आए और हर क्षेत्र में तेजी का माहौल दिखा। लोगों ने वाहनों, इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण, फर्नीचर के साथ ही संपत्तियों की भी बड़े पैमाने पर खरीदी होने से राज्य सरकार को भी बड़ी आय हुई है। नौ दिनों में कुल 7,577 संपत्तियों के दस्तावेजों का रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण हुआ है।जिससे पंजीकरण फीस और स्टांप ड्यूटी के 63 करोड़ रुपए सरकारी तिजोरी में जमा हुए है।