scriptSURAT NEWS : कपड़ा व्यापारियों से ४७.२५ लाख रुपए की धोखाधड़ी | SURAT NEWS : 47.25 lakh fraud by textile merchants | Patrika News

SURAT NEWS : कपड़ा व्यापारियों से ४७.२५ लाख रुपए की धोखाधड़ी

locationसूरतPublished: Jun 26, 2019 01:03:37 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

SURAT NEWS : दो अलग-अलग मामले दर्ज

file

SURAT NEWS : कपड़ा व्यापारियों से ४७.२५ लाख रुपए की धोखाधड़ी

सूरत. कपड़ा व्यापारियों के साथ ४७.२५ लाख रुपए की धोखाधड़ी को लेकर वराछा पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गुजरात हाउसिंग बोर्ड निवासी धर्मेश बरवालिया ने हीराबाग पूर्वी सोसायटी निवासी अरङ्क्षवद सुतरिया के साथ २४ लाख ५३ हजार ९२ रुपए की धोखाधड़ी की। ११ सितम्बर, २०१८ को धर्मेश ने अपनी पहचान बोम्बे मार्केट के व्यापारी के रूप में देकर अरविंद से ग्रे कपड़ा लिया। इसे किसी और को बेच कर उसने रुपए ले लिए, लेकिन अरविंद को भुगतान नहीं किया। अरविंद ने कई बार तकाजा किया, लेकिन पेमेंट नहीं मिला। सोमवार को पेमेंट मांगने पर उसने अभद्र व्यवहार किया। इसी तरह राज पैलेस गोडादरा निवासी राजाराम चौधरी ने गोडादरा रोड पर स्काई व्यू निवासी अमर टेकचंदानी और अन्य व्यापारियों के साथ २२ लाख ७२ हजार २९४ रुपए की धोखाधड़ी की। अर्चना स्कूल के निकट महालक्ष्मी फैंसी लेस एण्ड मटीरियल्स के नाम से कारोबार करने वाले राजाराम ने अमर से ३ लाख ८९ हजार ६१ रुपए तथा अन्य व्यापारियों से १८ लाख ८३ हजार २३४ रुपए की लेस पट्टी उधार ली, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो