scriptsurat news : सोने के लिए आया था और पत्थर से कुचल दिया सिर | surat news : Came to sleep and the head crushed with stones | Patrika News

surat news : सोने के लिए आया था और पत्थर से कुचल दिया सिर

locationसूरतPublished: Jul 16, 2019 09:54:15 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news :- एक किशोर समेत दो जनों को पकड़ा

file

surat news : सोने के लिए आया था और पत्थर से कुचल दिया सिर

सूरत. पांडेसरा प्रमुख पार्क इंडस्ट्रियल सोसायटी में अज्ञात युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक किशोर समेत दो जनों को पकड़ लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक डी.डी. पंवार ने बताया कि पांडेसरा प्रमुखपार्क निवासी सतीष उर्फ सत्तु राजपूत ने अपने सत्रह वर्षीय किशोर साथी के साथ मिल कर २५-३० वर्ष के अज्ञात युवक की हत्या की थी। मृतक युवक दिहाड़ी मजूदरी करता था और पिछले करीब एक माह से रात में प्रमुख पार्क स्थित एसएमसी शॉपिंग सेन्टर में सोने के लिए आता था। सतीष और उसका किशोर साथी भी रात में वीरान पड़े शॉपिंग सेन्टर में डेरा जमाएं रहते थे। वे उसे वहां आने से रोकते थे। उन्हें आशंका थी कि यदि शॉपिंग सेन्टर में चोरी चकारी की घटना हुई तो पहले उनका नाम आएगा। सोमवार रात वह फिर वहां सोने के लिए आया। जिसको लेकर विवाद हुआ और दोनों ने पत्थर से उसके सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सुबह आठ बजे पांडेसरा शक्तिनगर सोसायटी निवासी राज कुमार दूबे से शव के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शॉपिंग सेन्टर के आस पास के इलाके में पूछताछ की लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस को पूछताछ में सतीष और उसके किशोर साथी के बारे में पता चला। इस पर पुलिस ने शाम को दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों से अलग अलग तरिकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि वे दोनों भी नाम ठिकाना नहीं जानते थे। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो