नेमिनाथ अंबिकादेवी अनुष्ठान आज
सूरत. अडाजण स्थित योगी कॉम्प्लेक्स में विराजित प्रवर्तक ज्ञानरश्मिविजय महाराज के सानिध्य में सोमवार सुबह दस बजे से नेमिनाथ जिन अंबिकादेवी अनुष्ठान कराया जाएगा। गिरनार तीर्थाधिपति नेमिनाथ भगवान प्राचीन जैन मंदिर की 893वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित अनुष्ठान में सामूहिक रूप से पूजा-आराधना की जाएगी।
कार्यशाला में दी दस दान की जानकारी

सूरत. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में पुरानी ढालों का पुनरावर्तन दस दान कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, परवत पाटिया की ओर से रविवार सुबह तेरापंथ भवन में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दस दान के बारे में कार्यशाला में जानकारी दी। कार्यशाला में अध्यक्ष ललिता पारख, पुष्पा पुगलिया, मनोज गंग समेत अन्य कई सदस्य व पदाधिकारी महिलाएं मौजूद थी।
स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सूरत. स्वस्थ भारत-सशक्त भारत अभियान के तहत भाजपा महानगर इकाई के मेडिकल सेल की ओर से रविवार को शहर में 70 स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष रूप से जांच की गई। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
नृसिंह जयंती मनाई
सूरत. इस्कॉन की ओर से वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को भगवान नृसिंह जयंती का आयोजन जहांगीरपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भगवान नृसिंह का अभिषेक कर विश्व शांति के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।