scriptSURAT NEWS DAYRI: ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर चिंतन | SURAT NEWS DAYRI: Reflections on Brahmin social welfare and organizati | Patrika News

SURAT NEWS DAYRI: ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर चिंतन

locationसूरतPublished: Sep 16, 2021 08:37:58 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

विप्रसेना के गोडादरा स्थित कार्यालय में गुरुवार को ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर विप्रसेना पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी की मौजूदगी में चिंतन किया

SURAT NEWS DAYRI: ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर चिंतन

SURAT NEWS DAYRI: ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर चिंतन

सूरत. विप्रसेना के गोडादरा स्थित कार्यालय में गुरुवार को ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर विप्रसेना पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी की मौजूदगी में चिंतन किया। कार्यक्रम की जानकारी में गुजरात प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि विप्रसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवारी जयपुर से भीलवाड़ा, उदयपुर, जालोर, वड़ोदरा में ब्राह्मण समाज के प्रमुखजनों से चर्चा कर गुरुवार सुबह सूरत पहुंचे और यहां गोडादरा स्थित संस्था कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान ब्राह्मण समाज के हित में देश के 72 जिलों में विप्रसेना के गठन, जरूरतमंद ब्राह्मणों के सहयोग समेत अन्य कई आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश शर्मा की विप्रसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तौर पर नियुक्ति की की संस्तुति समाज अग्रणी मेघराज पंचालिया ने की। इस मौके पर सूरत महानगरपालिका की स्लम इम्प्रूवमेंट कमेटी चेयरमैन दिनेश राजपुरोहित, आरोग्य समिति के वाइस चेयरमैन विजय चौमाल ने विप्र सेना प्रमुख का स्वागत किया।

आशीर्वाद पैलेस में गूंजे ठहाके


सूरत. गणपति महोत्सव के उपलक्ष में घोड़दौडऱोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में गुरुवार रात हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, ग्रेट लाफ्टर फेम गौरव शर्मा, कवियत्री सुमित्रा सरल कुमावत ने काव्य रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन आशीर्वाद पैलेस सोसायटी निवासियों के लिए ही रखा गया था।
वहीं, शुक्रवार को वेसू स्थित केपिटल ग्रीन सोसायटी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी निवासियों के लिए ही आयोजित कवि सम्मेलन में ओज कवि शशिकांत यादव, हास्य कवि गौरव शर्मा, मुन्ना बैटरी व कवियत्री श्वेतासिंह काव्य रचना की प्रस्तुति देंगी।

विश्वकर्मा जयंती मनाएंगे

सूरत. कड़ोदरा रोड पर गार्डन-वरेली के पीछे संस्कार प्रोसेसर्स परिवार की ओर से श्रीविश्वकर्मा महाराज जयंती का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। परिवार के कैप्टन विपिन पिल्लई ने बताया कि इस दौरान शाम साढ़े चार बजे से श्रीविश्वकर्मा महाराज का पूजन-अर्चन, आरती, प्रसादी आदि के आयोजन किए जाएंगे।

SURAT NEWS DAYRI: ब्राह्मण समाज कल्याण व संगठन संकल्प पर चिंतन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो