सूरत

SURAT NEWS DAYRI: नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चौधरी का सम्मान

-सीरवी समाज का आयोजन

सूरतSep 21, 2021 / 09:19 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS DAYRI: नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चौधरी का सम्मान

सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के कपड़ा व्यापारी रुगाराम चौधरी के भाजपा जिला किसान मोर्चा पाली के उपाध्यक्ष बनने पर मंगलवार को सीरवी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन परवत पाटिया में आईमाता रोड स्थित सीरवी समाज भवन में किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीरवी समाज के अध्यक्ष हेमाराम पंवार, उपाध्यक्ष बाबूलाल होम्बड़ व केसाराम काग, सचिव भंवरलाल भायल, उपसचिव हरिराम भायल व कालूराम परिहारिया, कोषाध्यक्ष हेमराज मुलेवा, सहकोषाध्यक्ष केनाराम वर्फा व सुजाराम सोयल तथा समस्त कार्यकारिणी के सदस्य व अन्य आमंत्रित मेहमान मौजूद थे। चौधरी के सम्मान में राजस्थान जाट समाज, राजस्थान माली समाज, राजस्थान घांची समाज के पदाधिकारियों के अलावा अन्य प्रवासी राजस्थानियों ने भी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने रुगाराम चौधरी का साफा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। समाज के मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल ने बताया कि समारोह में सीरवी समाज (गुज.) सूरत की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, सांसद पीपी चौधरी, विधायक शोभा चौहान, जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, किसान मोर्चा पाली जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह राठौड़ आदि के प्रति आभार प्रकट किया गया।

गौशाला में होगा कार्यक्रम


सूरत. श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रीरामायण प्रचार मंडल, उधना की ओर से भेस्तान स्थित गोकुल गौशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 26 सितम्बर को दोपहर दो बजे से होगा और इस दौरान गौ पूजन, पितृ तर्पण, गौ पालक पूजन, गौ आरती, गौ प्रसाद आदि के आयोजन होंगे। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में मनोज शर्मा, अशोक टेलर आदि भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कॉलेज परिसर में रोपे पौधे


सूरत. श्राद्ध पक्ष के दौरान वेसू स्थित भगवान महावीर कॉलेज परिसर में मंगलवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 131 दंपत्तियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि कर एक सौ इकत्तीस पौधे रोपे। इसमें पीपल, नीम, बरगद, तुलसी आदि के पौधे शामिल रहे। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा चौधरी ने प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ भी सभी जोड़ों को दिलवाई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री रेखा पसरीचा, डॉ. संजय जैन, भीम पसरीचा, सूर्यकांत अग्रवाल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
जरुरतमंदों को बांटी सामग्री


सूरत. स्वयंसेवी महिलाओं के समूह छोटा सा प्रयास…संस्था की ओर से मंगलवार को पुणागांव के निकट कच्ची बस्ती में जरुरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया है। इस दौरान महिलाओं व बच्चों को बारिश से बचाव के लिए ताड़पत्री, कपड़े, बरतन, नाश्ते आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर जिग्नेश गांधी, प्रेमा अग्रवाल, सुनीता कानोडिय़ा, नीलम माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

Home / Surat / SURAT NEWS DAYRI: नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चौधरी का सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.