scriptsurat news : भोपे से दगवाता था पति, त्रस्त पत्नी ने दी जान | surat news : Husband Arrested for Forced To Suicide | Patrika News
सूरत

surat news : भोपे से दगवाता था पति, त्रस्त पत्नी ने दी जान

surat news : – आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति गिरफ्तार

सूरतJul 11, 2019 / 12:43 pm

Dinesh M Trivedi

file

surat news : संतान के लिए भोपे से दगवाता था पति, त्रस्त पत्नी ने दी जान

सूरत. जहांगीरपुरा थानाक्षेत्र में चार दिन पूर्व आत्महत्या करने वाली एक विवाहिता को संतान नहीं होने के कारण भोपे से दाग दिलवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरा इस्कॉन मंदिर के निकट हलपतिवास निवासी विवाहिता कोमल को उसका पति दीपक राठौड़ प्रताडि़त करता था। दीपक ने डेढ़ साल पूर्व ही कोमल के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन कोमल गर्भवती नहीं हो रही थी। दीपक को वहम था कि उसे कोई बीमारी है। इसके लिए वह उसे नवसारी के गणदेवी के निकट किसी गांव में भोपे के पास ले जाता था। उसके शरीर पर जगह जगह लौहे की सलाखों से दगवाता था। इसके चलते कोमल परेशान थी वह विरोध करती तो वह उसे और प्रताडि़त करता था। उसकी इस प्रताडऩा से तंग आकर गत ५ जुलाई को उसने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में कोमल की माता सविता राठौड़ की प्राथमिकी के आधार पर जहांगीरपुरा पुलिस ने मंगलवार रात मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

चरित्र पर भी था संदेह


परिजनो का आरोप है कि दीपक को कोमल के चरित्र पर भी संदेह था। उसे वहम था कि वह कोमल के उसके बहनोई के साथ नाजायज रिश्ते है। जिसके चलते वह उसे कहीं आने जाने नहीं देता था और प्रताडि़त करता था।

Home / Surat / surat news : भोपे से दगवाता था पति, त्रस्त पत्नी ने दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो