script

surat news : व्हॉट्सएप मैसेज से पुलिस के हाथ-पांव फूले

locationसूरतPublished: Jul 11, 2019 01:03:45 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – कथिततौर पर अपहृत युवक मुंबई में मिला

file

surat news : व्हॉट्सएप मैसेज से पुलिस के हाथ-पांव फूले

सूरत. व्हॉट्सएप पर मिले युवक के अपहरण के मैसेज से लिम्बायत पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस गुप्तता बरतते हुए ताबड़तोड़ युवक की खोजबिन में जुट गई। बुधवार शाम युवक मुंबई में सही सलामत होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार गोडादरा क्षेत्र मिडास स्क्वेयर के निकट रहने वाला संदीप मंहतो (19) सोमवार रात दस बजे अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। सुबह झारखंड में रहने वाले उसके भाई को व्हॉट्सएप संतोष के मैसेज मिले। जिनमें लिखा था कि कुछ लोगो ने कार में मेरा अपहरण कर लिया है तथा मुझे कार में बांध कर रखा है। मैं कहा हूं। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इस मैसेज के बारे में लिम्बायत पुलिस को खबर मिलने पर पुलिस संदीप की खोज बिन में जुट गई। संदीप को मोबाइल एक-दो बार चालू हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस गुप्त रूप से उशका लोकेशन ट्रैस करने में जुट गई। क्राइम ब्रांच भी यहां संदीप के साथ रहने वाले उसके दूसरे भाई की मदद से खोज बिन में जुट गई। कपड़ा बाजार में काम करने वाला संदीप सोमवार को रात आठ बजे कमरे में लौटा था। उसके बाद दस बजे लापता हो गया था। लेकिन पुलिस को अपहरण के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इस बीच बुधवार को पुलिस को पता चला कि संदीप मुंबई में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर है। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। संदीप से पूछताछ में यह स्पष्ट होगा कि वाकई उसका अपहरण हुआ था या फिर उसने अपहरण का कोई स्टंट किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो