scriptSURAT NEWS: एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प | SURAT NEWS: Resolution to collect one crore | Patrika News

SURAT NEWS: एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प

locationसूरतPublished: Jan 18, 2021 08:29:53 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में माहेश्वरी समाज की ओर से एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प

SURAT NEWS: एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प

SURAT NEWS: एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प

सूरत. माहेश्वरी मैरिज ब्यूरो के स्नेहमिलन समारोह में रविवार को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में माहेश्वरी समाज की ओर से एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प किया गया। समारोह का आयोजन वेसू के मनभरी फार्महाउस में किया गया था।
समारोह के दौरान माहेश्वरी मैरिज ब्यूरो के 35 वर्षीय कार्यकाल के संदर्भ में चर्चा की गई। इस दौरान अन्य कई रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गजानंद राठी के नेतृत्व में श्याम राठी ने सामाजिक स्तर पर श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि का आह्वान किया और माहेश्वरी समाज की ओर से एक करोड़ की राशि संग्रहित करने का संकल्प किया गया। इस दौरान ब्यूरो के अध्यक्ष रामअवतार साबू, सचिव मानिक राठी समेत अन्य कई पदाधिकारी व समाज के महानुभाव मौजूद थे।
-विफा ने भी की पहल

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में विप्र फाउंडेशन भी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। संगठन ने सामाजिक स्तर पर सभी से इस अभियान में सहयोगी बनने की अपील की है।



निकली वाहन रैली


सूरत. श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में रविवार को भटार क्षेत्र में वाहन रैली निकाली गई। प्रचार-प्रसार समिति के बसंत खेतान व कृष्ण मिश्रा ने बताया कि रैली यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल की अगुवाई में निकाली गई। रैली के दौरान पाटिल के अलावा भटार नगर अभियान प्रमुख रोहित गाडोदिया, सहप्रमुख महेश चांडक, चैनसुख विश्नोई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, रैली में यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल के बगैर मास्क शामिल होने की भी चर्चा रही।
SURAT NEWS: एक करोड़ की राशि के संग्रह का संकल्प
ऑटोचालकों ने सौंपी समर्पण निधि


सूरत. श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में रविवार को गुजरात राज्य ऑटोरिक्शा फैडरेशन व सूरत ऑटोरिक्शा चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी समर्पण निधि भेंट की है। फैडरेशन के प्रमुख जयंती प्रजापति व ट्रस्ट के अध्यक्ष धनसुख चावड़ा के नेतृत्व में कई रिक्शाचालक पार्ले पोइंट स्थित कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को समर्पण निधि की राशि सौंपी।