राष्ट्रीय अध्यक्ष गर्ग का स्वागत
सूरत. शहर के वेसू स्थित गुजरात प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अग्रसेन महाराज व कुलदेवी मां लक्ष्मी की आरती की गई और बाद में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण बंका को सभी ने मौन श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गर्ग का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष रामकरण बाजारी, महामंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता खेतावत समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।