सूरत

SURAT NEWS: सामाजिक संगठनों ने जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार

अग्रवाल समाज के किशोर बिंदल की भाजपा महानगर इकाई महामंत्री पद पर पुनर्नियुक्ति

सूरतNov 28, 2020 / 09:13 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS: सामाजिक संगठनों ने जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार

सूरत. दो दिन पहले ही भाजपा महानगर इकाई की नई टीम का गठन किया गया और इसमें अग्रवाल समाज के अग्रणी किशोर बिंदल की दोबारा महामंत्री पद पर नियुक्ति किए जाने पर शनिवार को अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से मिलकर आभार प्रदर्शित किया है।
गत परसों ही भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की सहमति से नई टीम का गठन किया था और इसमें अग्रवाल विकास ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व अग्रवाल समाज के अग्रणी किशोर बिंदल को फिर से महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। बिंदल की पुनिर्नियुक्ति पर शनिवार को अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के समक्ष आभार जताया है। इसमें अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय सरावगी, सचिव विनय अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, अग्रवाल एज्युकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अग्रसेन हेल्थ एंड मेडिकल रिलीफ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रामचरण अग्रवाल आदि शामिल थे। इससे पूर्व सुबह में अग्रवाल समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी भी आभार जताने पहुंचे थे। इनमें अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, अरुण पाटोदिया, सुशील बजाज, राधेश्याम पुखराज अग्रवाल समेत अन्य शामिल थे। बिंदल इससे पहले भाजपा महानगर इकाई के कोषाध्यक्ष व सूरत महानगरपालिका में शासकपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

Home / Surat / SURAT NEWS: सामाजिक संगठनों ने जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.