scriptSURAT NEWS: शिक्षक दंपती भी पकड़ेंगे संयम की राह | SURAT NEWS: Teacher couple will also follow the path of restraint | Patrika News

SURAT NEWS: शिक्षक दंपती भी पकड़ेंगे संयम की राह

locationसूरतPublished: Dec 02, 2021 06:43:44 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-छह मुमुक्षुओं को मुहूर्त प्रदान

SURAT NEWS: शिक्षक दंपती भी पकड़ेंगे संयम की राह

SURAT NEWS: शिक्षक दंपती भी पकड़ेंगे संयम की राह

सूरत. श्रीउमरा जैन संघ के आंगन में आयोजित स्नेह पथ प्रयाण उत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को शिक्षक दंपत्ती समेत छह मुमुक्षुओं को मुहूर्त प्रदान किया गया है। संघ ने जानकारी में बताया कि आचार्य रश्मिरत्न सुरीश्वर महाराज, आचार्य पद्मभुषणरत्न सुरीश्वर महाराज, आचार्य संयम रत्न सुरीश्वर महाराज के सानिध्य में गुरुवार को दीक्षा मुहूर्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भिवंडी के शिक्षक दंपत्ती मनीष व उनकी धर्मपत्नि रागिनी के अलावा मुमुक्षू नमनकुमार, मुमुक्षू पृथ्वी, मुमुक्षू ऋतु व मुमुक्षू सिमोनी को मुहूर्त प्रदान किया गया। शिक्षक दंपत्ती मनीष व रागिनी का विवाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था और वे मूल राजस्थान के कोजरा निवासी है। संघ ने जानकारी में बताया कि आचार्य रश्मिरत्न सुरीश्वर महाराज, आचार्य पद्मभुषणरत्न सुरीश्वर महाराज, आचार्य संयम रत्न सुरीश्वर महाराज के सानिध्य में गुरुवार को दीक्षा मुहूर्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोक्षमाळ कार्यक्रम सम्पन्न


सूरत. वेसू स्थित अध्यात्मनगरी में आध्यात्मिक उपधान तप के तपस्वियों का 491 मोक्षमाळ कार्यक्रम गुरुवार को हर्षोल्लास के माहौल में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर उपधान के आराधकों के सम्मान के अलावा अन्य कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आचार्य विजय योगतिलक सुरीश्वर महाराज समेत अन्य संतवंृद के सानिध्य में किया गया। इससे पूर्व शहर के वेसू क्षेत्र में बुधवार सुबह उपधान तप के तपस्वियों की शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक श्रीशांतिकनक श्रमणोपासक ट्रस्ट अध्यात्म परिवार ने बताया कि गत 46 दिनों से अध्यात्मनगरी में उपधान तप जारी है। इसमें नौ सौ आराधक शामिल है। आराधकों की शोभायात्रा बुधवार सुबह नौ बजे वेसू क्षेत्र में निकली और शाम को संध्याभक्ति आदि के आयोजन किए गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो