scriptSurat News उभराट से लौट रहे दो परिवार की ऑटोरिक्शा पलटी, तीन घायल | Surat News Two families returning from emerging, auto rickshaw, three | Patrika News

Surat News उभराट से लौट रहे दो परिवार की ऑटोरिक्शा पलटी, तीन घायल

locationसूरतPublished: Jul 11, 2019 09:55:44 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

ऑटोरिक्शा सडक़ किनारे पानी भरे खड्डे में गिरी, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला

surat photo

Surat News उभराट से लौट रहे दो परिवार की ऑटोरिक्शा पलटी, तीन घायल

सूरत.

सचिन क्षेत्र में रहने वाले साला-बहनोई मंगलवार को परिवार के साथ उभराट समुद्र किनारे घूमने गए थे और घर लौटते समय उनकी रिक्शा मरोली रोड पर पलटी खा गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन जनों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस में न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सचिन क्षेत्र में रहने वाला अंकुर नंदू राजभर (35) चाय-नास्ते की दुकान चलाता है। उसका रोहित प्रहलाद राजभर कुछ दिन पहले गांव से सूरत आया था। रोहित वापी सिलवासा स्थित कंपनी में नौकरी करता है। अंकुर और रोहित का परिवार मंगलवार को दोपहर बारह बजे एक दोस्त के साथ ऑटोरिक्शा में उभराट समुद्र किनारे घूमने के लिए रवाना हुए। अंकुर के साथ उसकी पत्नी नीलू (28) और बेटा अनीस (3) थे। जबकि रोहित के साथ उसकी पत्नी काजल थी। उभराट से सूरत लौटते समय उनकी ऑटोरिक्शा मरोली रोड पर ब्रिज से दो किमी आगे अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे के बाद ऑटोरिक्शा सडक़ किनारे खड्डे में भरे पानी में गिर गई।
स्थानीय लोगों ने ऑटोरिक्शा में सवार लोगों को खड्डे से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी गई। सभी घायलों को उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। ट्रोमा सेंटर में चिकित्सकों ने अनीस, नीलु और अंकुर को उपचार देकर भर्ती कर लिया है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि अनीस के सिर में गंभीर चोट आई है।
108 एम्बुलेंस इएमटी ने बताया कि ड्राइवर तथा उसके साथ के लोगों ने नशा किया हुआ था। घर लौटते समय ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति आगे बैठा था और उससे बातचीत कर रहा था। तभी अचानक ड्राइवर ने आगे कुछ देखा और संतुलन खो दिया जिसके बाद ऑटोरिक्शा पलटी खा गई। चिकित्सकों ने एमएलसी केस दर्ज करके घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो