scriptsurat news : चाकू लेकर गया था, खुद ही हो गया शिकार | surat news : Two including minor, were arrested in murder fo dindoli | Patrika News

surat news : चाकू लेकर गया था, खुद ही हो गया शिकार

locationसूरतPublished: Jul 11, 2019 09:47:33 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – डिंडोली में हुई युवक की हत्या के मामले में नाबालिग समेत दो पकड़े गए

file

surat news : चाकू लेकर गया था, खुद ही हो गया शिकार

सूरत. डिंडोली सीआर पाटिल नगर के खुले मैदान में हुई युवक की हत्या का भेद उजागर करते हुए पुलिस एक नाबालिग समेत दो जनों को पकड़ा है। मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक बी.एम.पाटीदार ने बताया कि अविनाश (21) व एक सोलह वर्षीय किशोर ने मिल कर नवागाम-डिंडोली अमीधारा सोसायटी निवासी अभिषेक पुत्र वामन वानखेडे (19) की हत्या की थी। दरअसल अविनाश व उसका किशोर साथी जब भी अमीधारा सोसायटी के आस पास होते थे तो अभिषेक उन्हें परेशान करता था। वह उन्हें वहां कहीं बैठे देखता था तो वहां से चले जाने के लिए कहता था। वे उस पर अधिक ध्यान नहीं देते थे। लेकिन जब उसने ज्यादा ही रौब झाडऩा शुरू किया तो उन्होंने भी पलट कर उसे जबाव दिया। जो अभिषेक को बहुत बुरा लगा। मंगलवार रात करीब आठ बजे वे सीआर पाटिल नगर के खुले मैदान में बैठ कर बीयर पी रहे थे। उस दौरान अभिषेक चाकू लेकर वहां पर आया। उसने किशोर पर चाकू तान कर उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देख अविनाश ने उसे पकड़ लिया। किशोर ने उसके हाथ से चाकू छिन लिया और गले, पेट व कंधों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान अभिषेक वहीं गिर पड़ा। उसे बेसुध समझ कर दोनों वहां से भाग निकले। रात साढ़े ग्यारह बजे अभिषेक का शव मिलने पर पुलिस ने पूछताछ व पड़ताल शुरू की। पूछताछ में अविनाश व उसके किशोर साथी के बारे में पता चला। जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह अविनाश को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके किशोर साथी को भी थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि अविनाश व उसका किशोर साथी भी मृतक अभिषेक की तरह टेक्सटाइल मार्केट में काम करते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो