scriptसेना के जवानों की कलाई पर बंधेगी सूरत की छात्राओं बनाई राखियां | Surat's girls will be Rakhi on the wrist of army personnel | Patrika News

सेना के जवानों की कलाई पर बंधेगी सूरत की छात्राओं बनाई राखियां

locationसूरतPublished: Aug 11, 2018 02:01:19 pm

पांच हजार छात्राओं ने जवान को लिए आठ हजार राखी सीमा पर भेजीज्ञानज्योत स्कूल की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां, जवानों के नाम संदेश भी भेजा

patrika

सेना के जवानों की कलाई पर बंधेगी सूरत की छात्राओं बनाई राखियां

सूरत. भाई-बहन के पवित्र रिश्तें का पर्व रक्षाबंधन पर देश की सीमा पर तैनात जवानों की कलाई पर सूरत की छात्राओं ने बनाई राखियां बंधेगी। शनिवार को पांच हजार छात्राओं ने मिलकर आठ हजार राखियां सीमा पर रवाना की। राखियों के साथ छात्राओं ने जवानों की दीघार्युं की कामना के साथ उनके त्याग और बलिदान की सराहना करते पत्र भी भेजे।

ज्ञानज्योत विद्यालय की छात्राएं लगातार तीन साल से भेज रही है राखी


लिंबायत के गोड़ादरा क्षेत्र की ज्ञानज्योत विद्यालय की छात्राएं लगातार तीन साल से रक्षाबंधन पर्व पर सीमा पर तैनात सेना के जवानों के लिए राखियां भेजती है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आठ हजार राखियां जवानों के लिए भेजी गई।

छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां


जवानों के कलाइयों के लिए ज्ञानज्योत स्कूल की पांच हजार छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाई है। करीब एक महीने से छात्रा अध्ययन के साथ स्कूल में ही राखियां बना रही थी। हर साल छात्रा इसी तरह स्कूल में राखियां बनाने के बाद जवानों के लिए भेज रही है। स्कूल के संचालक लालजी नकुम ने बताया कि हजारों जवान सीमा पर देश और देशवासियों की रक्षा कर रहे है, ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि जवानों के बलिदान और त्याग की सराहना करे। ज्ञानज्योत स्कूल की छात्राएं और प्रशासन हर साल सेना के जवानों के लिए सीमा पर राखियां भेजकर जवानों की दिर्घायुं के लिए कामना करता है।
सबके सहयोग से बनता है काम : साध्वी ललितप्रभा


सूरत. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन और साध्वी ललित प्रभा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल, उधना में कार्यशाला का आयोजन किया गया। संघ महा निर्देशिका साध्वी प्रमुखा का 78वां जन्मोत्सव भी मनाया गया। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। साध्वी ललितप्रभा ने कहा कि व्यक्ति अकेला काम नहीं कर सकता, सभी का सहयोग चाहिए। नए को जोडक़र उनसे कुछ नया सीखें, पुरानी बहनों का अनुभव काम में लें। मैं नहीं, हम को लेकर चलें तो सफलता निश्चित मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो